✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, फिर कह दी ये बड़ी बात...

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:53:45 AM

रांची(RANCHI): रांची स्थित दुर्गा सोरेन चौक पर स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन एवं राज्यसभा सांसद महुआ माजी उपस्थित रहीं. कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि दुर्गा सोरेन न केवल एक जनप्रिय नेता थे, बल्कि वे झारखंड आंदोलन के एक सशक्त स्तंभ भी रहे. उन्होंने हमेशा समाज के दबे-कुचले वर्गों के लिए संघर्ष किया और झारखंड के विकास के लिए खुद को समर्पित किया. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि स्वर्गीय दुर्गा सोरेन का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और वे आज भी हमारे बीच मार्गदर्शक के रूप में जीवित हैं.

विधायक कल्पना सोरेन ने भी दुर्गा सोरेन के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने झारखंड के सपनों को साकार करने में अहम भूमिका निभाई. इस कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, जिन्होंने अपने नेता को श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

Tags:durga soren ki punyatithi manayi gayidurga soren deathdurga sorenjmm neta durga sorenhemant sorensita sorenhemant soren jmmjharkhand cm hemant sorenkalpana sorenkalpana soren jmmshibu sorenjmm

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.