✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर धनबाद के कांग्रेसी निकालेंगे 75 किलोमीटर लंबी पदयात्रा

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:43:39 AM

धनबाद (DHANBAD):  धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान मे  बुधवार को जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 9 अगस्त से 14 अगस्त  तक जिला में आयोजित 75 किलोमीटर लंबी पदयात्रा को सफल बनाने एवं आगामी 5 अगस्त  को जिला मुख्यालय में महंगाई ,बेरोजगारी, जीएसटी बढ़ोतरी के विरोध प्रदर्शन एवं गिरफ्तारी देने संबंधित कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में आवश्यक बैठक हुई. जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि देश की आजादी की 75 वी वर्षगांठ के  अवसर पर दिनांक-09 अगस्त से 14 अगस्त  तक राज्य के सभी जिलो में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 75 किलोमीटर लंबी पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर सभी जिलों को निर्देशित किया गया है,इसी क्रम में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में धनबाद जिला में 75 किलोमीटर लंबी पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित होगी.  जिसका रुट-निर्धारण कर दिया गया है. 

भारत जोड़ो अभियान कार्यक्रम, जिसमें 10 अगस्त को पूर्वाहन 10:00 बजे वीर कुंवर सिंह मैदान ,सिंदरी से कार्यक्रम आयोजित कर भारत जोड़ो अभियान की शुरुआत की जाएगी.  सिंदरी से पदयात्रा करते हुए चासनाला,डिगवाडीह,फुलबंगला ,बनियाहीर होते हुए झरिया पहुंचेगी एवं झरिया में रात्रि विश्राम होगा.  11 अगस्त कोझरिया से पदयात्रा प्रारंभ होगी और कतरासमोड़,भगतडीह,वस्ताकोला,धनसार होते हुए धनबाद पहुंचेगी एवं धनबाद में रात्रि विश्राम होगा.  13 अगस्त को धनबाद से केंदुआ-करकेंद,लोयाबाद,सिजुआ होते हुए कतरास पहुंचेगी और  कतरास में रात्रि विश्राम होगा.  14 अगस्त को कतरास से छाताबाद, भटमुरना, सोनारडीह,खरखरी,फुलारीटाॅड होते हुए बाघमारा बाजार पहुंचकर वहां कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की जाएगी.   जिला मुख्यालय में आगामी 05 अगस्त  को महंगाई,बेरोजगारी,जीएसटी बढ़ोत्तरी के विरोध में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित होगा  एवं उक्त कार्यक्रम में सभी कांग्रेसजन धरना -प्रदर्शन के उपरांत थाना में अपनी गिरफ्तारी देंगे. 

बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र वर्मा, मदन महतो,सुल्तान अहमद, मुख्तार खान, राजेश्वर यादव, मनोज सिंह, मनोज यादव, संजय महतो,राजू दास,माधव सिंह,नवनीत नीरज,अशोक प्रकाश लाल, पिंटु तुरी,रामदुलारी देवी,पप्पू कुमार तिवारी,बब्लु दास,जयप्रकाश चौहान,शहजाद हुसैन,मनोज कुमार हाडी,प्रदीप पांडे,हरेंद्र साही,प्रमोद चंद्रवंशी,नाजीम आलम,आसिफ रजा,मनोज घोष,सत्यानंद पांडे,भोला सिंह,रामजी भगत,रमेश राय,रविरंजन सिंह,आशिश सिन्हा,ओमशंकर दुबे,राकेश पासवान,अजय पांडे सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.