✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लातेहार पुलिस ने 10 टन अफीम का डोडा किया बरामद, एक करोड़ बताई जा रही है कीमत

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:30:21 PM

लातेहार(LATEHAR) : लातेहार पुलिस कई दिनों से अफीम के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई है. पुलिस द्वारा निरंतर छापेमारी कर अफीम तस्करी को रोका जा रहा है तो कहीं अफीम की खेत को पुलिस द्वारा नष्ठ किया जा रहा है. इसी दौरान शनिवार को लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने इलाके के लाधूप गांव के पास से लगभग 10 टन अफीम का डोडा बरामद किया है. जब्त डोडा की कीमत एक करोड़ रुपए बताई जा रही है.

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर हमें यह जानकारी मिली थी कि एक ट्रक रांची से अफीम के डोडा के साथ राजस्थान की ओर जा रही है. इसी दौरान ट्रक चंदवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाधूप गांव के पास आगरा ढाबा के पास खड़ी है. सूचना मिलते ही लातेहार एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा और पुलिस इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम बनाकर छापेमारी की गई. पुलिस की टीम को देख ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस द्वारा जब ट्रक की जांच की गई तो उसमें से लगभग 10 टन डोडा बरामद किया गया. फिलहाल पुलिस इस धंधे मे जुड़े लोगों की तहकीकात में जुटी है.

बता दें कि लातेहार में निरंतर पुलिस द्वारा अफीम की फसल को नष्ट किया जाता है. लेकिन तब भी तस्कर अफीम की खेती करने से पीछे नहीं हटते. पुलिस द्वारा उनके फसल को बर्बाद करना या उनके फसल को जब्त करना उनके लिए आम साबित होते जा रहा है. पुलिस लातेहार के अलग-अलग इलाकों में सर्च ऑपरेशन कर अफीम के खिलाफ छापेमारी  कर रही है.

Tags:jharkhand newslatehar local newslatehar news updatelatehar splatehar policelatehar crime newsranchi news10 tons of opium poppy

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.