✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामनवमी पर सीएम हेमंत ने पत्नी कल्पना संग तपोवन मंदिर में की प्रभु श्री राम की पूजा, राज्य की सुख समृद्धि का मांगा आशीर्वाद

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:58:57 AM

रांची(RANCHI): आज पूरे देश भर में भक्ति-भाव से रामनवमी मनाई जा रही है. झारखंड में भी रामनवमी की धूम देखने को मिल रही है. ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी मुख्यमंत्री आवास स्थित हनुमान मंदिर में बजरंगबली की पूजा-अर्चना की. इसके बाद सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ रामनवमी की पूजा करने तपोवन मंदिर पहुंचे. यहां सीएम ने भगवान श्री राम और रामभक्त हनुमान की पूजा की और राज्य की खुशहाली की कामना की.

इसके साथ ही सीएम ने शहरवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी और कहा कि, ‘प्रभु श्री राम आप सभी की कामना पूर्ण करें...’

बता दें कि, आज रामनवमी के अवसर पर शहर में अखाड़ा समितियों द्वारा रामनवमी जुलूस निकाली जाएगी. ऐसे में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीएम ने पुलिस प्रशासन को कड़ी हिदायत दी है. चप्पे-चप्पे पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखने और संवेदनशील इलाकों में अधिक पुलिस बल की तैनाती करने के आदेश दिए हैं.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटझारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनरामनवमीकल्पना सोरेनतपोवन मंदिरप्रभु श्री रामरामनवमी जुलूससीएम हेमंत सोरेनरांचीरांची न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateJharkhand Chief Minister Hemant SorenRam NavamiKalpana SorenTapovan TempleLord Shri RamRam Navami ProcessionCM Hemant SorenRanchiRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.