✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक तरफ बारिश का कहर,तो दूसरी तरफ हाथियों का आतंक, ग्रामीणों सरकार से लगा रहे मदद की गुहार 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:45:46 PM

बोकारो(BOKARO): बीते तीन-चार दिनों से झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रहे बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. वहीं बोकारो के गोमिया प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग पंचायतों में लगातार हो रहे बारिश के कारण कई लोगों के कच्चे मकान गिर गए हैं. वहीं दूसरी तरफ जंगली हाथियों का भी आतंक जारी है. 

बारिश ने  बरसाया कहर 

प्रखंड के चूटे पंचायत के खरना गांव निवासी रुनवा देवी का कच्चा मकान, होसिर पंचायत के बबिता देवी का कच्चा मकान,सियारी पंचायत के अनिल टुडू का कच्चा मकान,लालो मरांडी के कच्चे मकान की दीवार, रामजी मांझी के घर का दीवार,साड़म पूर्वी पंचायत के मो0 मुस्ताक,सब्बीर,बाबुझनकर,मो0 सलीम,डोमन राम,साजिद अंसारी, मुमताज अंसारी के कच्चे मकान का दीवार गिर गया है. लगातार हो रहे बारिश में इन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

हाथी के आतंक से इन सभी का मकान क्षतिग्रस्त

वहीं प्रखंड के सियारी पंचायत के कांशीटांड़ में एतो मुर्मू,सेवा मांझी, बाबूचंद मांझी, रामजीवन मांझी,जगरनाथ मांझी,रखी किस्कू,बेनीराम मरांडी,वीरहोर डेरा के नवप्राथमिक विद्यालय का किचन शेड,चांदमुनी देवी,पार्वती देवी,सीमा टुडू,असनापानी के आरती देवी सहित कई लोगों के मकान को हाथी ने  क्षतिग्रस्त कर दिया है. वनविभाग के द्वारा लोगों को इन हाथियों के आतंक से बचाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं किया गया है. लोग किसी तरह अपने जानमाल की रक्षा कर पा रहे हैं.

ग्रामीण बारिश का कहर और हाथियों के आतंक को एक साथ झेलने पर विवश हैं.ग्रामीण सरकार से गुहार लगा रहे हैं  कि हमारी मदद करो. अब सरकार को चाहिए कि इन ग्रामीण मदद जल्द से जल्द करें. 

 रिपोर्ट: संजय कुमार 

Tags:jharkhandbokaroterror of elephantshavoc of rain

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.