✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक बार फिर IAS पूजा सिंघल की बढ़ सकती है मुश्किलें! ईडी ने राज्य सरकार से केस शुरू करने की मांगी अनुमति

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:01:12 PM

रांची (RANCHI): IAS पूजा सिंघल एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस सकती हैं. क्योंकि, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूजा सिंघल के खिलाफ फिर से केस चलाने के लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी है. इसके लिए ED ने राज्य सरकार को पत्र भी लिखा है. दरअसल, बीएनएसएस (BNSS) 2023 की धारा 218 के अनुसार किसी भी लोक सेवक के खिलाफ अभियोजन शुरु करने से पहले ED को राज्य सरकार से अनुमति लेनी होगी. इसलिए ED ने पूजा सिंघल के खिलाफ फिर से केस चलाने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिख कर अनुमति मांगी है. हालांकि, इससे पूजा सिंघल के पोस्टिंग और उनके निलंबन वापसी पर कोई असर नहीं पड़ेगा.   

बता दें कि, साल 2022 में ईडी ने मनरेगा के साथ-साथ खान विभाग में घोटाले के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था. कई जगहों पर एक साथ छापेमारी भी की गई थी. साथ ही एक हजार करोड़ रुपये के खेल होने की संभावना ईडी की ओर से जताया गया था. ऐसे में 28 महीने जेल में रहने के बाद पूजा सिंघल को PMLA की विशेष अदालत द्वारा लंबी सुनवाई के बाद 7 दिसंबर 2024 को जमानत दे दी गई थी. इस दौरान ईडी की ओर से इस जमानत का विरोध भी किया गया था. PMLA कोर्ट द्वारा पूजा सिंघल को निलंबन से मुक्त करने के बाद झारखंड सरकार ने भी पूजा सिंघल को निलंबन से मुक्त कर उनकी पोस्टिंग कार्मिक विभाग में कर दी थी.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड अपडेटपूजा सिंघलआईएएसआईएएस पूजा सिंघलप्रवर्तन निदेशालयझारखंड प्रवर्तन निदेशालयझारखंड सरकारसीएम हेमंत सोरेनमनरेगा घोटालाघोटालामनी लॉन्ड्रिंगरांचीरांची न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdatePooja SinghalIASIAS Pooja SinghalEnforcement DirectorateJharkhand Enforcement DirectorateJharkhand GovernmentCM Hemant SorenMNREGA ScamScamMoney LaunderingRanchiRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.