✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर में अलविदा जुम्मे पर रोजेदारों ने देश में सुख शांति और एकता बनी रहने की मांगी दुआ, मंत्री हाफिजुल ने भी अदा की नमाज

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:19:05 AM

देवघर (DEOGHAR): रमजान के पाक महीने के अंतिम जुम्मे को देवघर के विभिन्न मस्जिदों में अलविदा जुम्मा की नमाज अदा की गई. इसकी तैयारी सभी मस्जिदों में जोर-शोर से की गई थी. नमाज के लिए सभी मस्जिदों में विशेष इंतजाम किए गए थे. अंतिम जुमे के बाद अब रोजेदारों द्वारा चांद के दीदार का इंतजार रहेगा,चांद के दीदार के बाद ईद मनाया जायेगा.इसके लिए आज से ही व्यापक पैमाने पर खरीदारी शुरु कर दी जायेगी.अंतिम जुम्मे को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा भी विशेष इंतजाम किये गए थे.नमाज अदा करने वाले नमाजी की माने तो देश में अमन,शांति और एकता बनी रहे इसके दुआ की गयी. अलविदा जुम्मे पर देवघर के सभी मस्जिदो में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने अलविदा जुम्मा की नमाज अदा की.

मंत्री हाफिजुल हसन ने मस्जिद में की नमाज अदा

झारखंड के मंत्री हाफिजुल हसन ने भी अलविदा जुम्मा का नमाज अदा किया.मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र मधुपुर के बाजार मुहल्ला स्थित पीर साहेब के मस्जिद में जा कर नमाज अदा की और मुल्क के लिए अमन चैन की दुआ मांगी.

रिपोर्ट. रितुराज सिन्हा

Tags:jharkhand newsjharkhand news todaynews jharkhandtoday jharkhand newsbihar newslatest newsnewsbreaking newstop newsOn Goodbye Friday in Deogharthe fasting people prayed for happinesspeace and unity in the countryMinister Hafizul also offered namaz

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.