✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चंपाई के भाजपा में जाने पर जयराम ने कहा कि अब जल जंगल जमीन और स्थानीयता की बात नहीं कर पाएंगे,बाबूलाल के राह पर चल पड़े पूर्व मुख्यमंत्री   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:12:49 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में चंपाई सोरेन को लेकर सियासत अपने उफान पर है. सभी राजनीतिक दल के नेता चंपाई को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. इसी कड़ी में जयराम महतो ने भी चंपाई को लेकर अपनी बड़ी प्रतिक्रिया दी है. जयराम महतो ने अंदेशा जताया कि अब जल जंगल जमीन और खातियान की बात चंपाई नहीं करेंगे. बल्कि भाजपा के सिद्धांतों पर आगे की राजनीति पारी खेलना शुरू करेंगे.साथ ही चंपाई सोरेन को एक बड़ा आंदोलनकारी नेता बताया है.THE NEWS POST ने जयराम महतो से मौजूदा राजनीति पर फोन पर बात की है.

इस दौरान जयराम महतो से पहला सवाल झारखंड में चंपाई सोरेन के भाजपा में जाने से क्या प्रभाव पड़ेगा? इसपर जयराम महतो ने कहा कि चंपाई सोरेन एक बड़े आंदोलनकारी है, बड़े नेता है.  लेकिन झारखंड का दिन नहीं बदला है. किसी भी नेता के दल बदलने से झारखंड को कोई फर्क नहीं पड़ता है. झारखंड आंदोलनकारियों की धरती है. लेकिन झारखंड में 24 वर्ष के बाद भी झारखंडी बदहाल है. किसी ने झारखंड के हित में कोई निर्णय नहीं लिया है.सिर्फ वादे के भरोसे अबतक झारखंडी दौड़ लगा रहा है.

वहीं दूसरा सवाल की क्या चंपाई अब जल जंगल जमीन के साथ खातियान की मांग को धार देंगे या नहीं. इस पर जयराम महतो ने कहा कि सभी राजनीतक दल का अपना अपना संविधान होता है. अब तक चंपाई सोरेन जल जंगल जमीन की बात जरूर करते थे. खातियान को लेकर मुखर होकर अवाज उठाते थे. लेकिन अब हालत कुछ और है. चंपाई सोरेन की शैली भाजपा में जाने के बाद बदली हुई दिखेगी.क्योंकि भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है और उसका एक अलग एजेंडा है. जरूर चंपाई सोरेन की भाषा और शैली में बदलाव आ जाएगा.  

आगे जयराम ने कहा कि जब बाबूलाल मरांडी भी अपनी पार्टी में थे तो वह मुखर हो कर झारखंडी की हर बात को उठाते थे. हर आंदोलन में खड़े दिखते थे. लेकिन जब से भाजपा में शामिल हुए तो उनका क्या हुआ. भाजपा में जाने के बाद खातियान और सरना धर्म कोड की बात को घुमा कर बोलते है. कुछ इसी राह पर अब चंपाई सोरेन भी है.चंपाई सोरेन की भी मुखरता इन मुद्दों पर अब अलग तरीके से दिख सकती है.                        

Tags:champai sorenchampai soren newschampai soren in bjpchampai soren bjpchampai soren join bjpchampai soren livechampai soren news livechampai soren bjp newswho is champai sorenchampai soren to join bjpchampai soren joins bjpchampai soren bjp latestchampai soren will join bjpchampai soren joins bjp livechampai soren ex cmchampai soren joining bjp livecm champai sorenchampai soren vs hemant sorenchampai soren bjp news todayjairam mahtojayram mahtotiger jairam mahtojairam mahto newsjairam mahatojairam mahto jharkhandjayram mahto jharkhandjairam mahto bhasanjairam mahto latest newsjairam mahato arresttiger jairam mahto krantikarijairam mahto profiletiger jayram mahtojairam mahto jharkhand live todayjairam mahato newstiger jairam mahatojairam mahato गिरफ्तारjairam mahato nominationjairam mahto arrestjairam mahto ka videotiger jairam mahato krantikari

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.