✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अंबेडकर जयंती पर राजद ने बाबा साहब के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प, कहा -लोकतंत्र में वोट का जो अधिकार है उससे बड़ा कोई धन नहीं 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:45:04 PM

देवघर(DEOGHAR): पूरा देश आज संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती मना रहा है. इस अवसर पर देवघर में भी राजद द्वारा पूर्व मंत्री सुरेश पासवान के आवास पर अंबेडकर जी की फ़ोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. इस मौके पर राजद के झारखंड प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. राजद पार्टी के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने बताया कि संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की ही देन है कि इन्होंने भारतीय लोकतंत्र का कवच संविधान के रूप में दिया है जो हमें अपने अधिकारों के बारे में आईना की तरह बताता है. लोकतंत्र में एक वोट का जो अधिकार है उससे बड़ा कोई धन नहीं है. तभी तो राजा हो या रानी,गरीब हो या अमीर सभी को 1 वोट देने का अधिकार है. यह अधिकार आपसी दूरियां, अमीरी गरीबी,ऊंच नीच में फर्क नही बताती. 

जयप्रकाश ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

राजद पार्टी के झारखंड प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने देश की वर्तमान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. इन्होंने बताया कि आज देश मे संविधान, लोकतंत्र, संसद, देश की एकता खतरे में है. ऐसे में आज अम्बेडकर जयंती पर राजद पार्टी ने संकल्प लिया है कि सभी कोई मिलकर संविधान, लोकतंत्र, संसदीय लोकतंत्र को बचाना है. अम्बेडकर जी के राह पर चलकर देश मे भाईचारा, सद्भावना, एकता,अमन चैन को कायम रखने के लिए सभी कोई संकल्पित है. 


रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:jharkhanddeogharOn Ambedkar JayantiRJD resolved to make Baba Saheb's dreams come true

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.