✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

OMG! ऐसा क्या हुआ कि पिता ने दो माह के मासूम की कर दी हत्या,पढ़े झरिया का दिल दहला देने वाला मामला 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 7, 2026, 3:54:56 PM

धनबाद(DHANBAD):झरिया के लोदना ओपी क्षेत्र के मधुबन 40 धोड़ा, मुखिया मोहल्ला से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता पर अपने ही दो माह के मासूम पुत्र की हत्या का गंभीर आरोप लगा है.इस मामले में आरोपी की पत्नी ने लोदना ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

पढ़े झरिया का दिल दहला देने वाला मामला

पीड़िता महिला का आरोप है कि उसके पति से आए दिन घरेलू विवाद होता था और अक्सर मारपीट भी होती रहती थी. महिला के अनुसार, कल रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद उसने बच्चे को दूध पिलाकर सुला दिया. कुछ समय बाद जब वह उठी तो देखा कि बच्चे की तबीयत बिगड़ चुकी थी और उसका नाक से खून बह रहा था, आनन-फानन में बच्चे को झरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे धनबाद रेफर कर दिया.धनबाद ले जाने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.महिला ने आरोप लगाया है कि झगड़े के बाद जब सभी लोग सो गए थे, उसी दौरान उसके पति ने बच्चे का गला दबाकर हत्या कर दी. इस आरोप के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही लोदना पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई.बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके.इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.लोदना ओपी प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि महिला द्वारा अपने पति पर दो माह के पुत्र की हत्या का आरोप लगाया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:bihar crime news todayjharia news todayjharia today newsgaya crime newscrime in jharia breaking newsbihari crime newsbihar crime newsjharkhand crime newsjharkhand news todaybihar gaya news todaycrime newsnews todaypatna crime newsbuxar crime newstoday jharkhand newsjharkhand today newsbihar crime news livebd news todayup crime newsgeo news todaydhanbad crime newsbihar crime latest newstoday newsviral news todayjabalpur crime newsbreaking news todaytoday morning news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.