✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

OMG! ऐसा क्या हुआ कि दिनदहाड़े डॉक्टर की पत्नी ने छत से लगा दी छलांग, इलाज के दौरान मौत 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 28, 2026, 5:10:35 PM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित शांति विहार के प्रगति वाटिका अपार्टमेंट से शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां 35 वर्षीय महिला ममता सिंह ने अपने ही अपार्टमेंट की छत से कूदकर जान दे दी. मृतका की पहचान डॉक्टर लक्ष्मण सिंह की पत्नी के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और अपार्टमेंट परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई.

इलाज के दौरान मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने अचानक छत से छलांग लगा दी. गिरते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी.सूचना मिलते ही सरायढेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया. हालांकि अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था. हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है.सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सके.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:ranchi news todaydhanbad news todayjharkhand news todaytoday latest newstoday newstoday jharkhand newsjharkhand today newsjharkhand news today 2026jharkhand news today 2025maya saman yojana news todayindia today news#today election news#today live newsjharkhand today breaking news#today fatafat newssaraidhela policeed raid dhanbad newssaraidhela fire incidentjharkhandnewstodaydhanbad latest newsbabu lal marandi newsbusiness todayjharkhand latest newsbharat 24 news channel

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.