✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

OMG! सनकी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, फिर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट, अपने साथ भी किया ये कांड

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:45:04 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के लोहरदगा जिले से एक चौंकने वाला मामला सामने आया है जहां एक सनकी प्रेमी ने पहले तो अपनी प्रेमिका की दर्दनाक तरीके से हत्या की फिर उसके बाद आपने आप को भी मौत की सुली पर चढ़ा लिया. पूरा मामला लोहरदगा जिले के पेशरार प्रखण्ड के दुंदरू का है. जहां प्यार में पागल एक प्रेमी को जब सनक चढ़ी तो उसने अपने प्रेमिका की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी और फिर उसने पूरे वारदात का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी पोस्ट कर दिया.जब तक पुलिस पहुंचती उससे पहले ही उसने आत्महत्या कर ली.

नाबालिग थे दोनों 

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों प्रेमी प्रेमिका नाबालिग थे. युवक की पहचान दुंदरु के रहने वाले 7 साल के जयन्त उराँव के रूप में हुई है, तो वहीं प्रेमिका की पहचान उसी गाँव के 14 साल की मालती के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी लम्बे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था.

रथ मेला की वजह से किया कांड ?

स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार को मालती अपनी सहेलियों के साथ रथ मेला देखने गई थी जो शायद उसके प्रेमी को नागवार गुजरी और फिर शाम को लौटते ही उसने इतने बड़े कांड को अंजाम दे दिया और चाकू से हमला कर दिया जिससे नाबालिग की मौत हो गई.

प्रेमिका की सहेलियों को भी मारने की कोशिश की

वही बताया जा रहा है कि जब सनकी ने अपनी प्रेमिका को चाकू से वार किया तो उस समय अन्य लड़कियाँ भी मौजूद थी, उनलोगों पर भी उसने वार किया लेकिन वह असफ़ल रहा वह लोग वहां से भाग गए.वही यह सब करने के बाद उसने जंगल में आत्महत्या कर ली. मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच कर रही है.

Tags:Saicho lover of lohardagaLover killed girlfriendKiller boyfriend of lohardagaCrime news lohardagaMurder news lohardgaTrending newsViral newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayLohardgaLohardga newsLohardga news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.