✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

OMG ! अचानक जमशेदपुर के बहरागोड़ा एनएच-18 पर जल उठी स्लीपर बस,पढ़े फिर क्या हुआ

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 22, 2026, 11:08:28 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के बहरागोड़ा स्थित एनएच-18 पर शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जमशेदपुर से भुवनेश्वर जा रही ‘शांतिलता’ स्लीपर बस अचानक आग की चपेट में आ गई. मुड़ाकाटी चौक के पास हुई इस घटना ने कुछ देर के लिए यात्रियों और राहगीरों को दहला दिया. हालांकि, चालक की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और दर्जनों यात्रियों की जान बच गई.

अफरा-तफरी मची

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सफर सामान्य रूप से जारी था और अधिकांश यात्री स्लीपर बर्थ पर आराम कर रहे थे. इसी दौरान चालक को बस के भीतर से धुआं और जलने की असामान्य गंध महसूस हुई. स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उसने तुरंत बस को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर रोका और जोर-जोर से सभी यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा.चालक की चेतावनी सुनते ही यात्रियों में हल्की अफरा-तफरी मची, लेकिन सभी ने तेजी और समझदारी से बस खाली कर दी.

कुछ ही मिनटों में पूरी स्लीपर बस धू-धू कर जलने लगी

 बताया जाता है कि जैसे ही अंतिम यात्री बस से नीचे उतरा, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही मिनटों में पूरी स्लीपर बस धू-धू कर जलने लगी.सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची.अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आलीशान बस पूरी तरह जलकर लोहे के ढांचे में तब्दील हो चुकी थी.

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

सौभाग्यवश इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.स्थानीय लोगों ने चालक की सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी समझदारी से कई जिंदगियां बच सकीं.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:fire in jamshedpurcar fire in jamshedpurjamshedpur fire in shopfire in tata steel jamshedpurjamshedpur fire incidentjamshedpur car firejamshedpur fire newsjamshedpur plant firefire brigade jamshedpurfire coke plant jamshedpurjamshedpur fire latest newsfire at tyre factory jamshedpurcurfew in jamshedpurtension in jamshedpurfire at tata steel jamshedpur todayjharkhand tata jamshedpur fire newsjamshedpur tata steel plant fire video

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.