✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोहरदगा में दुष्कर्म के बाद वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या, आरोपी फरार 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:53:42 PM

लोहरदगा(LOHARDAGA): लोहरदगा से एक शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है एक वृद्धा के साथ पहले दुष्कर्म किया गया फिर गला दबाकर हत्या (woman strangled to death after rape) कर दी गई. मामला कुडू थाना क्षेत्र के रोचो गांव का है. परिवार के लोगों ने हत्या से पहले वृद्धा के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई है. बताया गया कि 22 वर्षीय आरोपी युवक सुनिल उरांव के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया. पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है. लेकिन पूरे मामले में पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने को तैयार नहीं है. लेकिन मृतिका का बेटा परदेसिया महली ने कहा कि रोचो गांव निवासी सुनील उरांव पिता धना उरांव ने उसकी मां की हत्या गला दबाकर कर दी. 70 वर्षीय सुविस्तानी महली पति स्वर्गीय धनेश्वर माहली की हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका भी जताई गई है.

आरोपी फरार 

शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद कुडू पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आरोपी युवक सुनील उरांव घटना के बाद से फरार है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. हालांकि घटना के बाद गांव में सामाजिक बैठक कर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की गई. 

रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा 

Tags:jharkhand newslohardaga newsrape in lohardagawomen strangled to death after rapelohardaga rape mamlalohardaga police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.