✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अरे वाह! टाटा जू के जानवरों को गोद ले सकेंगे शहरवासी, इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:27:14 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर टाटा जू ने एक अनोखी पहल शुरू की है, जहां अब आप जू के किसी भी जानवर को एडॉप्ट कर सकते है. बता दें इसके तहत आप को उक्त जानवर का एक वर्ष या फिर पांच वर्ष के लिए एडॉप्ट कर सकते है. एडॉप्ट करने के बाद आपको उस जानवर का भोजन से लेकर दवा का पूरा इंतजाम करना होगा. आपको बता दें कि अगर आप किसी भी जानवर को एडॉप्ट करते है तो भी उसका देख रेख जू प्रबंधन ही करेगा, केवल आप को उसका खर्च उठाएंगे.

आपको और आपके पुरे परिवार को जू में फ्री इंट्री 

जानकारी के अनुसार अब तक कई लोगों ने बंदर, हिरण एवं भालू को एडॉप्ट किया है. वहीं इसके एवज में आपको और आपके पुरे परिवार को जू में फ्री इंट्री होगी. जहां आप जू के समय पर जू मे जाकर अपने एडॉप्ट किए गए जानवर को देख सकेंगे. इसे लेकर जू प्रबंधन ने कहा कि काफी लोग जानवर प्रेमी होते है, मगर वे बड़े जानवरों को अपने घर मे पाल नहीं सकते, वैसे जानवर प्रेमियों के लिए इस प्रकार का इंतजाम किया गया है. वहीं आप भी अगर किसी जानवर को एडॉप्ट करना चाहते है,तो आप एडॉप्ट कर सकते है. जिसका खर्च आपको उठाना होगा.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा 

 

Tags:Jamshedpur NewsJharkhand newsTata newsTata zoological parkToday's newsCitizens will be able to adopt animals from Tata ZooJublee parkZooZoo newsRecent news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.