✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हे भगवान! जमीन पर गद्दा बिछाकर सो रहे भाई-बहन को जहरीले सांप ने काटा, भाई की मौत, बहन की हालत खराब

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:07:26 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पारुलिया पंचायत के पाथरघाटा गांव में सोमवार देर रात करीब 11 बजे एक ही परिवार के दो बच्चों को जहरीले सांप ने काट लिया.इससे 16 वर्षीय लड़के की इलाज के दौरान मौत हो गयी. दूसरी 13 वर्षीय बच्ची की इलाज जारी है. बताया जाता है बच्ची की स्थिति गंभीर है.

जमीन पर गद्दा बिछाकर सो रहे भाई-बहन को जहरीले सांप ने काटा

मिली जानकारी के अनुसार पाथरघाटा गांव निवासी सुखलाल मुंडा अपने परिवार के साथ सोमवार रात को अपने घर में सो रहे थे. इस दौरान बेटी प्रीतीलता मुंडा ( 13 ) अपने मां के साथ पलंक पर सोई थी और बेटा जिसु मुंडा(16) अपने पिता के साथ नीचे गद्दा बिछाकर सोये थे.उसी समय जहरीले सांप के घर में घुसने के बाद सबसे पहले पलंग़ पर सोयी प्रीतीलता मुंडा को काट लिया,जब उसने चिल्लाना शुरू किया घर के सभी लोग जग गए फिर सांप को ढूंढने के लिए इधर उधर खोजने लगे इसी बीच सांप ने नीचे पिता के साथ सो रहे जिसु मुंडा को काट लिया.

घर में मची अफरा तफरी

जब सांप ने घर के दोनों बच्चों को काटा तो घर में अफरा तफरी मच गई.घर में परिवार वालों ने सांप को ढूढ़ने का काफी प्रयास किया पर कहीं नहीं मिला. आनन फानन में दोनों बच्चों को पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लापुर हॉस्पिटल ले गये, जहाँ बच्चों को आईसीयू में एडमिट कराकर इलाज शुरू की गयी, लेकिन इलाज के दौरान मंगलवार सुबह जिसु मुंडा(16) की मौत हो गई. बहन प्रीतीलाता मुंडा का अभी भी इलाज चल रहा है.उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है.

घर की माली हालत ठीक नहीं है

बच्चे के पिता शुकलाल मुंडा लेबर का काम करते है. माली हालत ठीक नहीं है. किसी तरह मजदूरी कर अपना परिवार का पालन पोषण करते है.उक्त परिवार को अबुआ आबास की लाभ भी नहीं मिला है तथा परिवार के पास शौचालय भी नहीं है. छोटे झोपडी में त्रिपाल टांग कर रहने को विवश है.

रिपोर्ट-अरुण बारिक

Tags:Snake biteSnake bite in JamshedpurTrending newsViral newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.