☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिवाली मेले के लिए दिया आमंत्रण

ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिवाली मेले के लिए दिया आमंत्रण

रांची (RANCHI) : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की. उन्होंने जेसोवा की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर - 2025 तक आयोजित होनेवाले दिवाली मेला में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री को सपरिवार आमंत्रित किया. उन्होंने 5 दिनों तक चलने वाले इस दिवाली मेले के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया है. साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने जेसोवा के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों कार्यक्रमों और गतिविधियों की भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी है. मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में जेसोवा की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति कुमारी, सचिव श्रीमती मनु झा, कोषाध्यक्ष श्रीमती शिवानी सिंह, कार्यकारिणी समिति सदस्य श्रीमती रंजना कुमार एवं श्रीमती ज्योति मंजू शामिल थीं.

Published at:12 Sep 2025 11:49 AM (IST)
Tags:RANCHIRANCHI NEWSranchi newsranchi latest newsjharkhand governmentjesovacm hemant sorenkalpana soren
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.