✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड को लूटने में लगे हैं अधिकारी, समय रहते सीएम नहीं हुए सचेत तो 30 जून को भोगनाडीह  में होगा राजनीतिक विस्फोट: लोबिन

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:09:08 AM

रांची(RANCHI): झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम एक बार फिर से अपनी सरकार पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. इस बार विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने आरोप लगाया कि झारखंड के अधिकारी आदिवासियों की जमीन लूटने में लगे हैं. अभी ED की कार्रवाई में सारे बाते खुल कर सामने आ रही है कि कैसे अधिकारी झारखंड में जल, जंगल और जमीन को लूटने में लगे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सरकार 30 जून तक सभी मुद्दे को लेकर सचेत नहीं हुई तो 30 जून को भोगनाडीह में एक विस्फोट होगा.

जमीन और खनिज को लूट रहे अधिकारी

लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि झारखंड राज्य अलग होने के बाद यहां के लोगों को कुछ नहीं मिला है. झारखंड से बेहतर आदिवासी बिहार में सुरक्षित थे. गुरूजी ने जिस सपने को देख कर राज्य अलग करने की लड़ाई लड़ी थी. लेकिन राज्य अलग होने के बाद यहां के आदिवासी मूलवासी लोग बदहाल हो गए. यह हाल देख कर गुरु जी क्या सोचते होंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड के अधिकारी जमीन और खनिज को लूट रहे है. ED ने एक छवि को सलाखों के पीछे भेजा है. अब और कितने छवि राज्य में है इसका भी खुलासा ed जल्द करेगी. उन्होंने कहा एक आईएएस इससे पहले पूजा सिंघल जेल गई, वह पहाड़ और पत्थर को लूट रही थी अब छवि जमीन लूटने में लगे है.

यहां CNT SPT एक्ट के वजह से कुछ जमीन बच गई नहीं तो यहां के अधिकारी आदिवासी को बेच देता. उन्होंने कहा कि झारखंड में पेशा एक्ट नहीं लागू किया गया. जबकि साथ का राज्य छत्तीसगढ़ इस कानून को बना चुका है. लोबिन ने कहा कि रांची में आदिवासी जमीन को लूट कर स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री चुनाव के वक्त स्मार्ट गांव बनाने के लिए बोल रहे थे. आखिर मुख्यमंत्री के वादों का क्या हुआ. उन्होंने कहा छात्र सड़क पर है किसान बदहाल है आखिर कैसे झारखंड बचेगा.

रिपोर्ट. समीर हुसैन

 

Tags:Officers are engagedin looting Jharkhandif the Chief Ministerdoes not become alert in timethen on June 30 there will be a politicalexplosion in Bhognadih

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.