जमशेदपुर ( JAMSHEDPUR): ओडिशा पुलिस ने जमशेदपुर शहर के भुइयांडीह कालिंदी बस्ती स्थित टाल से लगभग 24 टन अवैध स्क्रैप बरामद किया गया है. यह बरामदगी सीतारामडेरा पुलिस और ओडिशा पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत की गई.
यह भी पढ़ें:
PFLI के दो उ'ग्रवादी गिरफ्तार, तीन देसी कट्टा, एक नाली बंदूक और पीएलएफआई के पर्चे बरामद

पतरातू के लिए निकला था ट्रक
बीते दिन 24 टन स्क्रैप से लदा ट्रक ओडिशा से पतरातू के लिए निकला था. लेकिन बीच रास्ते में ही ट्रक की चोरी हो गई. अनुसंधान करने पर ट्रक का लोकेशन जमशेदपुर दिखाया गया. ओडिशा पुलिस ने यह सूचना शहर के सीतारामडेरा थाना पुलिस को दी. पुलिस की टीम ने मामले की खोजबीन शुरू करने के साथ ही इन्हें मिली गुप्त सूचना की जानकारी दी. ओडिशा पुलिस शहर पहुंची और सीतारामडेरा थाना पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के तहत स्क्रैप लदा ट्रक बरामद किया.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर
