✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ओडिसा के राज्यपाल रघुवर दास ने किया कन्या पूजन, जनता को  दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 9:39:26 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के भालूबासा स्थित मां शीतला माता मंदिर में कन्या पूजन का आयोजन ऑडिसा के मनोनीत राज्यपाल रघुवर दास ने किया. इस मौके पर रघुवर दास की पत्नी रुक्मणि देवी, पुत्र ललित दास, पुत्रवधु, बेटी दामाद, शामिल हुए. सभी ने पूरे विधि-विधान से पहले पूजा अर्चना की, उसके बाद  कन्या पूजन किया.

ओडिसा के मनोनीत राज्यपाल रघुवर दास ने किया कन्या पूजन

इस अवसर पर मनोनीत राज्यपाल रघुवर दास ने झारखंड सहित ओडिसा की जनता को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी, और कहा कि माँ दुर्गा सभी के घरों में सुख शांति समृद्धि लाए और देश आगे तरक्की करे. आने वाले समय में ओडिसा के लोगों की सेवा करने का जो  मौका मिला है,उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे.

जनता को  दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

माँ शीतला माँ की कृपा है कि एक मजदूर विधायक बना, मंत्री बना, मुख्यमंत्री बना और अब पार्टी ने उसे राज्यपाल बनाया. मनोनीत राज्यपाल ने कहा कि कलश स्थापना से लेकर माँ के 9 रूपों की पूजा अर्चना अपने परिवार के साथ कर माँ से आशीर्वाद लेते हैं ताकि माँ इतनी शक्ति प्रदान करे ताकि जो जिम्मेदारी मिली है उसे सही ढंग से निभा सके.


रिपोर्ट- रंजीत ओझा

Tags:jharkhandjamshedpurOdisha Governor Raghuvar DasRaghuvar Das performed Kanya pujaDurga Puja

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.