✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झामुमो के आधिकारिक फेसबुक पेज पर अश्लील तस्वीरें पोस्ट, पार्टी में मचा हड़कंप

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:07:59 AM

चाईबासा (CHAIBASA) : झामुमो के आधिकारिक फेसबुक पेज पर अश्लील तस्वीरें पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे पार्टी में हड़कंप मच गया है. झामुमो ने इसे पार्टी की छवि खराब करने की साजिश करार दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही विवादित तस्वीरों को हटा दिया गया और फिलहाल फेसबुक पेज को भी बंद कर दिया गया है.

इस संबंध में झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम और जिला सचिव राहुल आदित्य ने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में बताया गया है कि 31 अक्टूबर की रात पार्टी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर चार नग्न महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट की गईं. जांच के दौरान पता चला कि यह पोस्ट पार्टी से निष्कासित पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील सिरका के निजी फेसबुक अकाउंट से की गई थी.

Tags:chaibasa newsjmmjharkhand mukti morchaFacebook pageObscene pictures posted on JMM's official Facebook pagesparks uproarsparks uproar within the party

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.