✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए अब झारखंड के युवाओं को बाहर जाने की जरूरत नहीं, वजह जानने के लिए पढ़िये पूरी खबर

BY -
Shahroz Quamar
Shahroz Quamar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:41:01 AM

रांची (RANCHI): सरकारी नौकरी को लेकर अब भी युवाओं में क्रेज खत्म नहीं हुआ है. हालांकि सरकारी अवसर ऊंट के मुहं में जीरे के समान हैं. लेकिन युवा अपनी ओर से कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते. झारखंड से हर साल लड़के-लड़कियां दूसरे राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए जाते हैं. लेकिन अब उन्हें कहीं भी बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, इसके लिए आपको पूरी खबर पढ़नी पड़ेगी.

सरकार शुरू करेगी सारथी योजना

दरअसल राज्य सरकार सारथी योजना शुरू करने जा रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पंद्रह अगस्त को ही इसकी घोषणा की है. कहा कि 14 नवंबर से योजना धरातल पर उतर जाएगी. इच्छुक और योग्य युवाओं को नि:शुल्क की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी सरकार कराएगी. अबतक आर्थिक रूप से कमजोर परिवर के बच्चे कोचिंग नहीं कर पाते थे. इस योजना के माध्यम से  वो कोचिंग हासिल कर सकेंगे. यह योजना प्रदेश के छात्रों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाएगी.

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना

राज्य के बच्चों के समक्ष आर्थिक परेशानी पैदा ना हो इसके लिए भी हेमंत सरकार 14 नवंबर को ‘गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड’ योजना लांच करने जा रही है. इस योजना का लाभ अनुसूचित जनजाति के अलावा अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग के छात्र भी उठा सकेंगे. राज्य सरकार प्रीमैट्रिक पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता भी देगी.

सरकार लॉन्च करेगी वेबसाइट

यदि आप झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको सरकार की नई वेबसाइट का इंतजार करना होगा. क्योंकि सरकार जल्द इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च करेगी.

किन कागजात की पड़ेगी जरूरत

-आधार कार्ड

-झारखंड का निवास प्रमाण पत्र

-आय प्रमाण पत्र

-आयु का प्रमाण

-पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

-मोबाइल नंबर

-ईमेल आईडी आदि

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.