✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अब गरीबों के लिए सरकार बना रही नया अस्पताल, रिम्स का मास्टर री-डेवलपमेंट प्लान तैयार करने का सीएम हेमंत ने दिया निर्देश

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:24:11 PM

रांची(RANCHI): अब राज्यवासियों को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान यानी रिम्स में और भी बेहतर सुविधाएं मिलने वाली है. क्योंकि, हेमंत सरकार रिम्स 2.0 बनाने की तैयारी में जुट गई है. रिम्स को और भी बेहतर बनाने के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें रिम्स का एक बेहतर मास्टर री-डेवलपमेंट प्लान जल्द से जल्द तैयार करने को कहा है. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि, भविष्य को ध्यान में रखते हुए ही मास्टर री-डेवलपमेंट प्लान बनाएं. अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का आधुनिकीकरण ही पहली प्राथमिकता होनी चाहिए.

सीएम हेमंत सोरेन ने रिम्स के री-डेवलपमेंट मास्टर प्लान को लेकर कहा कि, सभी हॉस्टल्स को एक जगह करने के साथ-साथ सभी रेजिडेंशियल कंपलेक्स को नॉर्थ ब्लॉक में शिफ्ट करने का प्लान बनाया जाए. रिम्स परिसर के 1600 बेड वाले इनडोर क्षेत्र का रिनोवेशन किया जाए. इस रिनोवेशन के लिए बेसमेंट एरिया को सील कर दिया जाए ताकि बार-बार होने वाला वाटर लॉगिंग रोका जा सके.

बता दें कि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान सीएम ने अधिकारियों से रिम्स पुनर्निर्माण के अलावा कई योजनाओं की जानकारी ली. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को प्रस्तावित आदिवासी कल्याण हॉस्टल्स का निर्माण निर्धारित समय पर पूरा करने व वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यों की बाधाओं को दूर करने का निर्देश दिया.

 

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटराजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थानराजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पतालरिम्सरिम्स मास्टर री-डेवलपमेंट प्लानसीएम हेमंत सोरेनबैठकस्वास्थ्य विभागस्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभागरांचीरांची न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateRajendra Institute of Medical SciencesRajendra Institute of Medical Sciences HospitalRIMSRIMS Master Re-Development PlanCM Hemant SorenmeetingHealth DepartmentHealth Medical Education and Family Welfare DepartmentRanchiRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.