✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अब नशा कारोबारियों की खैर नहीं ! जानें देर रात प्रशासन ने क्यों चलाया अवैध नशा के खिलाफ अभियान

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:05:48 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): गुरुवार की देर रात  जमशेदपुर पुलिस ने जमशेदपुर शहर को नशा मुक्त बनाने के अभियान की शुरुआत की.  एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर पूरे शहर में थाना प्रभारी की ओर से बस्ती में देशी अवैध शराब, गांजा, ब्राउन शुगर के खिलाफ मुहिम चलाने का निर्देश दिया.

अब नशा कारोबारियों की खैर नहीं 

वहीं सीतारामडेरा थाना और सिदगोड़ा थाना प्रभारी भूषण कुमार और रंजीत कुमार ने दलबल के साथ दोनों थाना क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया.  देर रात तक बस्तियों में घूम-घूमकर अवैध नशा कारोबारी को जागरूक करने की अपील 10 दिनों तक चलेगी. जिसमे पुलिस की  ओर से लोगों से अपील की जाएगी कि अवैध शराब गांजा और ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री ना करें. इसके साथ ही सरकारी योजना से जुड़े और अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जिएं.

देर रात एसएसपी ने चलाया नशामुक्ति अभियान

आपको बताएं कि 10 दिनों के बाद पुलिस के कार्रवाई के दौरान कोई भी अवैध नशा कारोबारी पकड़े जाते हैं,  तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि जमशेदपुर शहर में जो भी अपराधिक घटनाएं हो रही है, इसकी वजह से नशा बनता जा रहा है. शहर के नए-नए युवा नशा करके अपराधी घटनाओं पर अंजाम दे रहे हैं. इसके बाद एसएसपी ने पूरे शहर में अवैध शराब गांजा और ब्राउन शुगर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. यदि किसी भी थाना क्षेत्र में 10 दिनों के बाद गांजा और ब्राउन शुगर बेचते लोग पकड़े जाएंगे तो थाना प्रभारी को भी सस्पेंड कर दिया जाएगा.

रिपोर्ट रंजीत ओझा

Tags:Now the drug dealers are not wellKnow why the administrationlaunched a campaign againstillegal drugs late at nightjamshedpur newsjharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.