✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अब हैदरनगर रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस, वीडी राम ने दिखाई हरी झंडी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:20:08 AM

पलामू(PALAMU): 12 मई शुक्रवार से सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के हैदरनगर स्टेशन पर ठहराव की शुरुआत हुई. जिससे अब हैदरनगर के लोगों के साथ रोहतास के नौहटा प्रखंड के लोगों को भी सुविधा मिलेगी. हैदरनगर के लोगों को पहले 6 किलोमिटर दूर से सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़नी पड़ती थी. इसके साथ ही देवी धाम आनेवाले लोगों हजारों श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था. लेकिन अब स्थानीय लोगों के साथ आनवाले श्रद्धालुओं को भी इस परेशानी से छुटकारा मिलेगी.

हैदरनगर रेलवे स्टेशन पर सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरु

12 मई शुक्रवार की सुबह 4 बजकर 48  मिनट पर हैदरनगर रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम को आयोजित कर पलामू सांसद वीडी राम ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए वीडी राम ने पीएम नरेन्द्र मोदी को रेलवे के विकास कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया. इसके साथ ही हैदरनगर रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव के लिए केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद किया.

सांसद वीडी राम ने हरी झंडी दिखाकर किया ट्रेन को रवाना

वहीं सांसद वीडी राम ने कहा कि इस ट्रेन के हैदरनगर स्टेशन पर ठहराव शुरू हो जाने से आसपास के क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी. रेलवे फाटकों की समस्या भी जल्द दूर कर ली जायेगी. हैदरनगर रेलवे स्टेशन को अमृत स्टेशन का दर्जा सरकार ने दिया है. आने वाले दिनों में इस स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी. थर्ड रेल लाइन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जायेगी. बंद बीडीएम ट्रेन को शुरू कराने का भी प्रयास किया जा रहा है.

बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ग्रामीण रहे मौजूद

वहीं कार्यक्रम में बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार सिंह के साथ कामेश्वर कुशवाहा, अशोक चौहान, मंडल के रेलवे पदाधिकारीगण, 7 पंचायत के मुखिया मौजूद रहे. इसके साथ ही बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता आम यात्री और ग्रामीण लोग शामिल हुए.

रिपोर्ट: समीर हुसैन 

Tags:Now Sasaram-Ranchi Intercity Express will stop at Hydernagar railway station as wellVD Ram showed the green signalknow how the facility will be available

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.