✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

डायलिसिस के लिए अब लोहरदगा के लोगों को नहीं जाना होगा बाहर, सदर अस्पताल में मशीन का हुआ उद्घाटन  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:49:32 AM

लोहरदगा(LOHARDAGA): लोहरदगा जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कई अच्छे काम हो रहे हैं. सदर अस्पताल में नई-नई मशीन लग रही है ताकि मरीजों को बेहतर और सस्ता इलाज मिल सके. इसी कड़ी में अस्पताल में डायलिसिस मशीन स्थापित की गई है. आज इस डायलिसिस मशीन का उद्घाटन संयुक्त रूप से लोहरदगा सदर अस्पताल परिसर में मंत्री रामेश्वर उरांव और सांसद सुदर्शन भगत ने किया.

प्रतिदिन 8 लोगों का होगा डायलिसिस

सदर अस्पताल में तत्काल दो मशीन लगी हैं. प्रतिदिन इस दो मशीन के माध्यम से आठ लोगों का डायलिसिस किया जाएगा. इस संबंध में बताया गया कि आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और आय प्रमाण पत्र लेकर आने वाले लोगों का निःशुल्क डायलिसिस होगा. वहीं जिनके पास ये कागज़ात नहीं होंगे, उन्हें 1206 रूपए नगद देने होंगे. सदर अस्पताल में डायलिसिस का काम सुबह सात बजे से रात दस बजे तक होगा. उद्घाटन के बाद मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि रांची के आसपास के जिलों को मेडिकल हब बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है. इसी दिशा में लोहरदगा में भी कई काम गतिमान है. मौके पर सांसद सुदर्शन भगत ने कहा की केन्द्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने की दिशा में काम किया जा रहा है.

रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.