रांची(RANCHI): सहारा इंडिया में देश के लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई बुरे वक्त के लिए जमा किया था. लेकिन जब आपका जमा पैसा जरूरत पर नहीं मिले तो कैसा लगेगा. ऐसे ही हाल आज सभी सहारा इंडिया के ग्राहक का हो रहा है. लेकिन अब लोगों के सब्र का बांध टूटता हुआ दिखा रहा है. अब लोग अपनी शिकायत लेकर सड़कों पर दिखने लगे हैं. रांची के डोरंडा इलाके में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया. फिर भीड़ थाना तक पहुंच गई. थाना में हंगामा करने के बाद सहारा इंडिया के नाम पर एक केस दर्ज कराया.
रोज ग्राहकों से हो रही बैंककर्मियों की नोंकझोंक
शुक्रवार की दोपहर बड़ी संख्या में लोग थाना पहुंचे और नारेबाजी करने लगे. प्रदर्शन करने वालों ने बताया कि उन्होंने अपनी पूरे जीवन की कमाई सहारा इंडिया के खाता में जमा कर दिया था. लेकिन जब अब उन्हे काम है तो पैसा नहीं मिल रहा है. सहारा इंडिया के सभी शाखा में यही हाल है. हर दिन वहां किसी ना किसी ग्राहक के साथ कर्मियों की नोकझोंक होती रहती है.
