✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अब सफर में अपने डॉग को ले जाना हुआ मुश्किल, जानिए अब एसी कूप में कैसे जायेंगे आपके टॉमी

BY -
Padma Sahay
Padma Sahay
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:54:20 PM

धनबाद(DHANBAD): रेलवे के नए नियम के अनुसार कुत्ता प्रेमियों को झटका लगा है. रेलवे के LHB  कोच ने कुत्तों की भी सुविधा बढ़ा दी है. अगर आप डॉग प्रेमी हैं और अपने कुत्ते को कहीं बाहर ले जाना चाहते हैं तो अब सामान्य ढंग से कुत्ते को नहीं ले जा सकते है. रेलवे रैक में बदलाव कर रहा है. पुराने को हटाकर एलएचबी कोच लगाए जा रहे हैं. एलएचबी कोच में डॉग बास्केट को हटा दिया गया है. ऐसे में अगर आपको अपने कुत्ते को कहीं भेजना है तो फर्स्ट एसी के कूप में सीट लेनी होगी. यह कूप हर किसी को नहीं मिल सकता. एक बार में कम से कम 2 सीट बुक करनी होगी. इसी कूप में कुत्ते को कोई ले जा सकेगा. बगैर बुकिंग के कुत्ता ले जाने की इजाजत नहीं होगी.

जानिए किन शर्तों के साथ आपके साथ जाएगा आपका डॉगी

आपको बता दें कि एलएचबी कोच के फर्स्ट एसी में एक कोच में कूप होता है. कूप जिसमें 2 या 4 सीट होते हैं, कम से कम 2 सीट की बुकिंग होनी जरूरी होती है. अमूमन यह कूप कपल को दिया जाता था, पर नई व्यवस्था में कूप किसी को भी दिया जा सकता है. शर्त है कि एक बार में 2 सीट की बुकिंग करनी होगी. अब कुत्ता ले जाने के लिए इसी को बुक कराना होगा. इतना ही नहीं अगर आप कुत्ते को ले जाना चाहते हैं तो कुत्ते का फिटनेस सर्टिफिकेट भी देना होगा. साथ ही वैक्सीनेशन की रिपोर्ट देनी होगी. इसके बाद ही कुत्ते को ट्रेन में एंट्री मिलेगी. कुत्ते के भोजन की व्यवस्था यात्री को खुद करनी होगी.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 

Tags:THE NEWS POSTDOG LOVERSTRAINDHANBAD NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.