धनबाद(DHANBAD): टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों को बोनस की घोषणा कर दी है .इसके साथ ही धनबाद के टाटा जामाडोबा में लगभग 23.50 करोड़ रुपए का भुगतान होगा. इसके साथ ही ₹20000 गुडविल राशि देने की घोषणा की गई है .इसके साथ ही अब कोल इंडिया में भी गुडविल राशि की मांग उठ गई है. इंटक नेताओं ने कोल इंडिया में सक्रिय 4 सेंट्रल यूनियनों पर निशाना साधते हुए कहा है कि इंटक ने तो टाटा स्टील में ऐतिहासिक बोनस पर फैसला करा लिया लेकिन कोल इंडिया में चारों सेंट्रल ट्रेड यूनियन कुछ नहीं करा पाई. आपको बता दें कि पिछले साल कोयला कर्मियों को ₹72500 बोनस मिला था .कोल इंडिया में अभी बोनस पर फैसला नहीं हुआ है. 28 सितंबर को बैठक प्रस्तावित है. इंटक चारों सेंट्रल ट्रेड यूनियन में शामिल नहीं है. एक अनुमान के अनुसार धनबाद के बाजार में लगभग 400 करोड़ बोनस के मद का पैसा आएगा, इसको देखते हुए बाजार ने भी तैयारी कर रखी है.
रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद
