✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में अब सरकारी बाबू के आगे कर्मचारी बेबस! विधायक को लिखा पत्र और खा लिया जहर, अब टाइगर ने BDO की लगा दी क्लास, मंत्री ने दे दिया आदेश

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:40:27 AM

रांची(RANCHI): झारखंड में सरकारी दफ्तर में भराष्टचार का बड़ा खेल चलता है. इसमें कर्मचारी से लेकर बड़े बाबू तक शामिल है. लेकिन अब सरकारी बाबू यानि BDO साहब पर एक गंभीर आरोप लगा. जिसके बाद बवाल मच गया. डुमरी के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पर परेशान करने का आरोप लगा कर पंचायत सचिव ने जहर खा लिया. साथ ही डुमरी विधायक को एक पत्र लिख दिया. जिसमें बताया कि BDO तंग करते है और जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करते है. इसके बाद अब डुमरी विधायक जयराम महतो ने मंत्री को पत्र लिख कर जांच के बाद दोषी अधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की है.     

दरअसल डुमरी प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित पंचायत सचिव प्रखंड कार्यालय प्रांगण में सल्फास खा लिया. इसकी जानकारी जब लोगों को मिली तब तक वह अचेत हो चूका था. वहां मौजूद लोगों ने उसे तुरंत डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात धनबाद रेफर कर दिया. जहर खाने के बाद एक पत्र सामने आया जिसमें BDO पर कई गंभीर आरोप लगाया है. साथ ही विधायक से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है.   

पचांयत सचिव का नाम सुखलाल महतो है. डुमरी के बलथरिया पंचायत में पदस्थापित है. जहर खाने के बाद एक पत्र सामने आया. आवेदन में पंचायत सचिव द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरी, प्रधानमंत्री आवास योजना के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अजय कुमार बलथरिया में पदस्थापित रोजगार सेवक अनिल कुमार साव  एवं बलसारिया के मुखिया प्रतिनिधि परमेश्वर नायक के विरुद्ध मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. लिखा गया है कि इन चारों के मानसिक प्रताड़ना के कारण आहत हुआ है जिसके कारण हम जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं. 

 

इस मामले में अब डुमरी विधायक जयराम महतो ने पत्र ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पांडे सिंह को लिखा है. जिसमें जांच कर दोषी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है. पत्र में जयराम महतो ने लिखा है कि प्रखण्ड के कार्यालय से ही पूरे विकास की गाथा लिखी जाती है. लेकिन जब उसी कार्यालय में विकास के काम ना हो कर सिर्फ परेशान करने का कार्य हो तो फिर कहना मुश्किल है. ऐसे अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने गिरीडीह डीसी को जांच का आदेश दिया है. साथ ही ऐसे अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है. मंत्री ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि डुमरी प्रखंड के बलथरिया पंचायत के सचिव सुखलाल महतो द्वारा आत्महत्या का प्रयास अत्यंत गंभीर मामला है. पंचायत सचिव के इलाज के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए. साथ ही, मामले की गहराई से जांच कर दोषियों की जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाए.

 इस पूरे मामले में डुमरी प्रखंड विकास पदाधिकारी अन्वेषा ओना ने बताया कि इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है. फिलहाल पंचायत सचिव का जान बचाना आवश्यक है. बताया की  जांच करने के बाद ही वास्तविकता सामने आएगी.इधर रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डा कामेश्वर महतो का कहना है कि जहर खाने से स्थिति गंभीर है, यहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है की उक्त पंचायत सचिव का पदस्थापना तीन चार माह पूर्व ही डुमरी में  हुआ था.  

Tags:aaj ki taaja khabarhindi newsjharkhand vidhansabhajairam mahato first speech in vidhansabhajairam mahatofirst speechjharkhand politicsjlkmjharkhand assemblyjairam mahato controversyjharkhand mlajairam mahato speechpolitical analysisnew mla speechdumri mlajairam mahato backgroundpolitical impactkudmi communitytiger jairam mahatojairam mahato on cgl examझारखंड विधानसभाझारखंड सीजीएल परीक्षाजयराम महतोटाइगर महतोtop news in englishtop english newslatest english newslatest news in englishenglish newsnews in englishnewsgoogle newsheadlines todaypepper mediaindiatodayindia todayaaj takyahoo newsnaxalsbokaronaxal attackdumri railways station on firesignal setcommunication devices.jairam mahto viral videojairam mahtojairam mahto angry video viraltiger jairam mahtojairam mahto thana prabhari video viral

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.