✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अब कुश्ती में भी नंबर वन बनेगा देवघर ! जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:30:16 PM

देवघर(DEOGHAR):अन्य खेलों की तरह कुश्ती में भी देवघर राज्य स्तर पर टॉप करें इसी उद्देश्य से 15वीं जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. स्थानीय एक निजी होटल के कैंपस में आयोजित यह प्रतियोगिता पंडित महामना शिवराम झा की स्मृति में आयोजित हुई.सभी प्रखंडों से बालक बालिका के विभिन्न किलोग्राम के डेढ़ सौ से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया.

चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में लेंगे भाग

देवघर कुश्ती संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सनातन ने कहा कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला टीम के लिए किया जाएगा, जो रांची के होटवार में आगामी 22 से 24 दिसंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए होगा. झारखंड कुश्ती संघ के शॉर्ट नोटिस के बावजूद इस प्रतियोगिता का आयोजन और इसका सफल संचालन के लिए जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने जिला कुश्ती संघ को धन्यवाद दिया है.

खेल पदाधिकारी ने उम्मीद जताया है कि देवघर कुश्ती के क्षेत्र में अपना अमिट छाप छोड़ेगा

जिला खेल पदाधिकारी ने उम्मीद जताया है कि देवघर कुश्ती के क्षेत्र में देशभर में अपना अमिट छाप छोड़ेगा. जिस प्रकार से देवघर जिला में अन्य खेलों के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना एवं अपने जिले का नाम रौशन कर रहे हैं, ऐसे में आने वाले दिनों में यहां के खिलाड़ी कुश्ती के क्षेत्र में जिला का नाम रौशन करेंगे.वहीं खेल पदाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन कराने के लिए कुश्ती संघ द्वारा जो भी सरकार से मदद की आवश्यकता होगी उसे हर संभव पूरा किया जाएगा.इस मौके पर जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:Deoghar will become number one in wrestlingnumber one in wrestlingeoghar newseoghar news todayjharkhand newsjhrkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.