✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राहत की खबर: धनबाद को अब 50 के बदले 65 MLD पानी की होगी आपूर्ति,जानिए और क्या होंगे बदलाव

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:12:41 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद शहर को अब अधिक पानी की सप्लाई होगी. पहले 50  एमएलडी पानी की आपूर्ति होती थी. अब 65 एमएलडी पानी की आपूर्ति होगी. नगर आयुक्त ने यह निर्देश PHED  के अधिकारियों को दिया है. नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को शहरी जलापूर्ति योजना को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जुड़को,PHED  और निगम क्षेत्र में काम कर रही  एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हुए. निर्णय लिया गया कि जिन क्षेत्रों में पानी संकट है, वहां  पानी टंकी का निर्माण कराया जाएगा. इसके लिए डीसी को पत्र लिखकर डीएमएफटी फंड से राशि की मांग की जाएगी. जमीन चिन्हित कर संबंधित अंचलाधिकारी से इसके लिए एनओसी ली जाएगी. बैठक में यह भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि सिंदरी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के 6 MLD पानी को बढ़ाकर 8 एमएलडी किया जाएगा. मैथन से चलने वाले पानी की चोरी भी एक बड़ी समस्या है. नगर आयुक्त ने निर्देश दिया है कि मैथन डैम से धनबाद आने वाले पानी के रास्ते में चोरी करने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाए.  सहायक अभियंता को इसकी जिम्मेवारी दी गई है.

अब धनबाद शहर को 65 एमएलडी पानी मिलेगा

धनबाद के भेलाटांड़ ट्रीटमेंट प्लांट से रोज गोविंदपुर ग्रामीण क्षेत्र में 1.02 एमएलडी पानी सप्लाई करने के बदले PHED से शुल्क लेने का निर्णय भी नगर निगम ने लिया है. कुल मिलाकर देखा जाए तो पानी सप्लाई बढ़ाने की मांग पुरानी है. इसके लिए कई बार पत्राचार भी हुए. धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने यह मांग धनबाद से लेकर रांची तक उठाए लेकिन अब इस पर जाकर निर्णय हुआ है.  अब धनबाद शहर को 65 एमएलडी पानी मिलेगा.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो

Tags:Dhanbad newsJharkhand newsWater supplie in dhanbadPHED

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.