✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज: 20 किलो गांजे के साथ ओडिशा का कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 7, 2026, 11:24:00 AM

साहिबगंज (SAHIBGANJ): साहिबगंज पुलिस ने नशा तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने बरहरवा क्षेत्र में छापेमारी कर 20 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है. इस कार्रवाई के दौरान ओड़िशा के एक कुख्यात तस्कर समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. यह गांजा ओड़िशा से बस के माध्यम से तस्करी कर झारखंड लाया जा रहा था. पुलिस को इस खेप के बारे में गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई.

गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान असीम मोहंती के रूप में हुई है जो एक अंतरराज्यीय अपराधी है. असीम मोहंती के खिलाफ हत्या और डकैती जैसे गंभीर अपराधों के कुल 8 मामले दर्ज हैं. झारखंड के विभिन्न जिलों में भी उसके विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमे पहले से चल रहे हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार असीम मोहंती अपराधी जगत का एक जाना-माना चेहरा है जो लंबे समय से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी को पुलिस प्रशासन नशा मुक्ति अभियान की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मान रही है.

साहिबगंज पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार असीम अकेले काम नहीं करता था. वह पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के निवासी मदन भगत के साथ मिलकर गांजा का धंधा चलाता था. इन दोनों का नेटवर्क ओड़िशा से लेकर झारखंड के कई जिलों तक फैला हुआ था. पुलिस अब मदन भगत और इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है. नशा तस्करी के इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Tags:Sahibganj PoliceDrug Trafficking JharkhandGanja Smuggling OdishaAsim Mohanty ArrestBarharwa Police RaidNarcotics Seized JharkhandOdisha Criminal ArrestedCrime News SahibganjDrug Peddling NetworkGanja Seized in Bus

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.