✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बरवाअड्डा थाना कांड में फरार कुख्यात किशन खान गिरफ्तार, प्रिन्स खान गिरोह से जुड़ा खुलासा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 13, 2026, 5:00:10 PM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.जहां बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 297/2025 और कांड संख्या 11/2026 में फरार चल रहे कुख्यात अपराधकर्मी किशन खान उर्फ तसलीम खान को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया है.आरोपी कुर्मीडीह, बरवाअड्डा थाना क्षेत्र का निवासी है और लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी.

पढ़े मामले पर एसपी ने क्या जानकारी दी

 जानकारी देते हुए सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रांची में छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा और बरवाअड्डा थाना लाया गया. पूछताछ के दौरान किशन खान ने दोनों मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह कुख्यात अपराधी प्रिन्स खान के लिए काम करता था.वह गिरोह के सदस्यों को रंगदारी वसूली के लिए व्यवसायियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराता था, अपराधियों को आश्रय देता था, वित्तीय सहायता करता था और रंगदारी से अर्जित अवैध रकम को जमीन और अन्य व्यवसाय में निवेश करता था.

पुलिस छपेमारी कर रही है

गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया है.किशन खान का आपराधिक इतिहास भी रहा है.उसके खिलाफ बरवाअड्डा थाना में कई गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं, जिनमें वर्ष 2025 और 2026 के कांड शामिल है.धनबाद पुलिस ने कहा है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:prince khan dhanbad newsprince khan dhanbaddhanbad prince khanprince khan dhanbad new videoprince khan dhanbad gangdhanbad prince khan videoprince khan newsgangster prince khan dhanbaddhanbad gangster prince khanprince khan dhanbad gangsterprince khan gangster dhanbadprince khan dhanbad viral videogangster prince khan newsprince khan latest newswasepur prince khan newsdhanbad wasseypur gangster prince khandhanbad newsprince khanprince khan ne di dhamkiprince khan gang

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.