✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कुख्यात साइबर अपराधी जामताड़ा से गिरफ्तार, जानिये दिल्ली पुलिस ने कैसे किया ऑपरेशन

BY -
Shahroz Quamar
Shahroz Quamar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:41:17 AM

जामताड़ा (JAMTADA): जामताड़ा और दिल्ली पुलिस के संयुक्त अभियान में एक कुख्यात साइबर अपराधी गिरफ्तार हुआ है. जिसे प्रोडक्शन वारंट पर दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गयी. वहीं करमाटांड़ के ईदगाह मोड़ में फिसिंग कर रहे अड्डे से पुलिस ने तीन को रंगे हाथों पकड़ा है. इस बात का खुलासा दिल्ली और जामताड़ा पुलिस के संयुक्त प्रेस वार्ता में हुआ है.

जामताड़ा का यह सभी अंगूठा छाप साइबर ठग अब आईटी के दिग्गजों को चूना लगाने लगा रहा है. दरअसल नार्थ दिल्ली रोहिणी नगर साइबर थाना में दिनांक  27 जूलाई 2022 को आईटी इंजिनियर राजेश शर्मा ने लिखित शिकायत की. जिसमें बैंक खाता से 2 लाख 40 हजार रुपए उड़ाने का जिक्र है. तब से इस गुत्थी को सुलझाने में दिल्ली पुलिस जुटी थी‌] जिसका बेहतरीन साथ जामताड़ा पुलिस ने दिया ‌।  इसमें एक ट्रांजेक्शन देवघर और चार कोलकाता में हुआ. उन्हें डीटीडीसी कोरियर डिलेवरी करने के झांसा देकर साइबर ठग ने फंसा लिया. वहीं ईदगाह मोड़ से गिरफ्तार तीनों साइबर ठग बिजली बीर सुधारने के लिए ऐनीडेक्श इंस्टॉल करवा लिया. फिर स्क्रीन शेयर कर प्राईवेट डाटा चुरा लिया. फिर जो हुआ उसकी पीड़ित कल्पना भी कर सका है. पुलिस अपराध के हर पहलू को खंगालने में जुटी है. वहीं अभियान को सफल बनाने में झारखंड पुलिस की तत्परता से दिल्ली पुलिस गदगद हैं. दिल्ली पुलिस के पदाधिकारी जामताड़ा  साइबर सेल की प्रसंशा करते नहीं थक रही है.

रिपोर्ट:  आरपी सिंह

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.