✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मानदेय से नीचे कुछ नहीं चलेगा, हम चले हड़ताल पर जानिए किसने कहा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:14:03 AM

रांची(RANCHI)- झारखंड में सुखाड़ की स्थिति है. राज्य सरकार ने लगभग ढाई हजार करोड रुपए के पैकेज का इंतजाम किया है. किसान से लेकर पशुपालकों तक के लिए कुछ ना कुछ इंतजाम किया गया है.पलायन को रोकने के लिए सरकार संकल्पित दिख रही है. ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दिया जा रहा है. किसानों के लिए शुभचिंतक का काम करने और सहयोग देने के लिए राज्य में कृषक मित्र होते हैं. इनका भूखे पेट गुजारा नहीं चल रहा है.आज की तारीख में कृषक मित्र को मात्र 1000 रुपए कमीशन के रूप में मिलता है. सोमवार को हेमंत सरकार ने इसे दोगुना करने का निर्णय लिया यानी कृषक मित्र को प्रतिमाह 2000 रुपए मिलेंगे.

समझा जा सकता है कि 2000 रुपए का क्या आज की तारीख में महत्व है. इधर कृषक मित्र संघ ने हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है. उसका कहना है कि मानदेय से नीचे कुछ भी नहीं स्वीकार है. एक निश्चित मानदेय उन्हें मिलना चाहिए. 1000 से बढ़ाकर 2000 रुपए कमीशन करना कहीं से भी जायज नहीं है.कृषक मित्र संघ के अनुसार मंगलवार से ही राज्य के लगभग 14000 कृषक मित्र हड़ताल पर चले जाएंगे. ऐसे समय में किसानों को सुखाड़ राहत के कार्यों में उनसे मदद नहीं मिल पाएगी.अब देखना होगा कि हेमंत सरकार उनके लिए क्या विचार करती है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.