✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयला चोरी और अवैध उत्खनन ही नहीं, ट्रांसपोर्टिंग में लगी कंपनियां दोनों हाथों से कोयलांचल को कर रही हैं खोखला, जानिए इस खेल की असलियत 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:37:24 AM

धनबाद (DHANBAD) : कोयलांचल में मोटरसाइकिल, स्कूटर और कार से बालू ढुलाई का खुलासा हो चुका है. यह खुलासा माफिया उन्मूलन अभियान के दौरान हुआ था. लेकिन फिलहाल तरीका बदलकर इसी इसी तरह का काम किया जा रहा है, और चोरी के कोयले की ढुलाई में वाहनों के नंबर बदल दिए जा रहे हैं. ऐसे ही एक मामले का खुलासा मंगलवार को हुआ है. बीसीसीएल के कुसुंडा क्षेत्र में ब्लैक लिस्टेड हाईवा पर दूसरे वाहन का नंबर लगाकर कोयले की ढुलाई की जा रही थी. यह कोयला भी दो नंबरी बताया जाता है. हो सकता है यह नंबर भी फर्जी हो या किसी बाइक या स्कूटी की हो. मंगलवार को यह मामला तब लोगों के सामने आया, जब कोयला भवन मुख्यालय के सिक्योरिटी जीएम के नेतृत्व में विश्वकर्मा परियोजना और गोधर 15 नंबर चेक पोस्ट के पास छापेमारी की गई. इस दौरान दो हाईवा पकड़े गए. पकड़ में आने के साथ ही चालक फरार हो गए. इन दोनों हाईवा को बीसीसीएल ने कोयला चोरी के मामले में ब्लैक लिस्ट कर दिया था, बावजूद विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में नंबर बदलकर इन वाहनों को चलाया जा रहा था. पकड़ाये दोनों हाईवा को केंदुआडीह थाने को सुपुर्द कर दिया गया है.  बात इतनी सी नहीं है, वाहन जब थाने के बाहर खड़े थे तो बाइक पर सवार पहुंचे युवकों ने दोनों हाईवा पर ओरिजिनल नंबर लगा दिया और पहले के नंबर को हटा लिया.

नकली नंबर प्लेट किया गया था पेस्ट

प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि देखने से ही प्रतीत होता है कि नंबर प्लेट पेस्ट किया गया है. 2 माह पूर्व सीआईएसएफ ने पुटकी और अलकुसा में कोयला लदे दो हाईवा को पकड़ा था. चोरी का कोयला ढोने का आरोप था .उसके बाद दोनों हाईवा को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था. लेकिन ट्रांसपोर्टर ने चालाकी दिखाई और दूसरा नंबर प्लेट लगाकर हाईवा को काम में लगा दिया. अब यहीं से बीसीसीएल अधिकारियों  के साठगांठ का भी गांठ खुलता है. जिस नंबर से दोनों हाईवा का परिचालन हो रहा था ,वह किस वाहन का नंबर है, इसकी जांच किए बिना ही बीसीसीएल प्रबंधन ने उस नंबर को कैसे पास कर दिया. एक ऐसा मामला है जिस को आधार बनाकर अगर बीसीसीएल उच्च प्रबंधन, सचमुच चाहता है कि कोयला चोरी बंद हो जाए तो जांच करा दे, तो कम से कम बीसीसीएल के अधिकारियों की सांठगांठ से जो कोयला चोरी हो रही है, वह रुक सकती है और ऐसे दागी अधिकारी सलाखों के पीछे जा सकते हैं .वैसे मंगलवार का दिन कोयला चोरी पर चर्चा का दिन रहा. दिल्ली से लेकर रांची तक कोयलांचल की गूंज रही. मंगलवार को दिल्ली में कोयला खान और इस्पात संबंधी संसद की स्थाई समिति की बैठक में झारखंड सहित धनबाद में बड़े पैमाने पर हो रही कोयला चोरी वअवैध खनन का मुद्दा मजबूती से उठा. धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ,राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और चतरा सांसद सुनील सिंह ने कोयला चोरी व अवैध खनन का मुद्दा जोर शोर से उठाते हुए इस पर तुरंत अंकुश लगाने की मांग की. नेताओं ने कहा कि झारखंड में संचालित कोल इंडिया की सहायक कंपनियां बीसीसीएल, सीसीएल, ईसीएल में अवैध खनन के साथ-साथ ट्रांसपोर्टिंग की आड़ में बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी हो रही है. इधर, रांची में मंगलवार को निरसा से भाजपा के विधायक अपर्णा सेनगुप्ता कोयला चोरी का मामला उठाया. इसको लेकर विधायक ने सदन के बाहर धरना भी दिया. उनका आरोप था कि सरकार के संरक्षण में कोयला चोरी और अवैध उत्खनन बदस्तूर जारी है. हल्ला तो धनबाद से लेकर रांची और रांची से लेकर दिल्ली तक हो रहा है. लेकिन कोयला चोरी थम नहीं रहा है.

रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:illegal miningcompanies engaged in transportinghollowing the coalfielddhanbad illegal coal miningdhanbad newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.