✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पानी नहीं तो रास्ता नहीं, गढ़वा में महिलाओं ने NH-343 किया जाम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 5, 2026, 10:24:01 AM

गढ़वा(GARHWA):झारखण्ड के गढ़वा जिले में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराता जा रहा है. पानी की समस्या से परेशान स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने रंका थाना मोड़ पर झारखंड-छत्तीसगढ़ मुख्य मार्ग NH-343 को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया. भारी बारिश के बावजूद महिलाएं सड़क पर डटी रहीं और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.बताया जा रहा है कि इलाके में पिछले एक साल से जलापूर्ति मोटर खराब पड़ी है, जिसके कारण लोगों को आधा से एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है. लगातार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज महिलाएं सड़क पर उतर आई.

पढ़े स्थानिय महिलाओं की मांग क्या है

 महिलाओं का कहना है कि पंचायत के मुखिया से लेकर प्रखंड कार्यालय तक कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक पेयजल की समस्या दूर नहीं हो सकी है.स्थानीय महिलाओं ने कहा कि भीषण गर्मी में पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मजबूरी में उन्हें सड़क जाम कर आंदोलन करना पड़ा. वहीं प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटाया, हालांकि महिलाओं ने जल्द समाधान नहीं होने पर दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी है.इधर विभाग की मानें तो जिले में सिर्फ एक महीने में पेयजल से जुड़ी 642 शिकायतें सामने आई है.विभाग के अनुसार गढ़वा जिले में कुल 18 हजार चापाकल लगाए गए हैं, जिनमें करीब 2 हजार खराब पड़े है. जनवरी से अब तक 3 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज हो चुकी है.

भीषण गर्मी के कारण कई इलाकों में पानी का जलस्तर नीचे

विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण कई इलाकों में पानी का जलस्तर नीचे चला गया है.पेयजल समस्या के समाधान के लिए 18 टीमें बनाई गई है, जो अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर चापाकलों की मरम्मत कर रही है साथ ही झारजल पोर्टल के माध्यम से शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस मामले को लेकर गंभीर है और लगातार समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है.

रिपोर्ट-धर्मेंद्र कुमार

Tags:Water CrisisGarhwa NewsJharkhand NewsDrinking Water ProblemNH343 JamRural ProtestHeatwaveGarhwa DistrictWater ShortageJharkhand Heatwave

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.