✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मेरे घर से कोई जब्ती नहीं...लगभग 17 घंटे का ईडी रेड झेलने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए एलबी सिंह 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 11:56:05 AM

धनबाद(DHANBAD):शुक्रवार को लगभग 17 घंटे तक ईडी रेड को झेलने के बाद शनिवार को एलबी सिंह गरीबों में साड़ी बांटने निकले.इस दौरान उन्होंने ईडी रेड से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वर्ष 2017 में कोल स्टॉक से जुड़े मामले में ईडी उनसे पूछताछ करने पहुंची थी.उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा कोई भी गड़बड़ी नही की गई है.वर्ष 2017 में कोल स्टॉक से जुड़े मामले में ईडी उनसे पूछताछ करने पहुंची थी, जिसमे हमारे द्वारा पूरा सहयोग किया गया. उन्होंने कहा कि जो भी चीजें ईडी द्वारा उनके घर से जब्त किया गया है उसका पंचनामा उन्हें दिया गया है.

ईडी द्वारा मेरे घर से कोई भी चीज जब्त नही की गई है

मिडिया से उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ अफवाहें चलाई जा रही है, लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं कि ईडी द्वारा मेरे घर से कोई भी चीज जब्त नही की गई है.इससे पहले भी एलबी सिंह के घर पर सीबीआई की रेड पड़ चुकी है, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा उस वक्त हमारा बचपना था, हो गया, लेकिन उस मामले में हमे क्लीनचिट मिल चुकी है,अब हमारे ऊपर कोई भी जांच बाकी नही है.

कुत्ता छोड़ने के मामले को बताया गलत 

इसके साथ ही उन्होंने ईडी को दो घंटो तक घर के बाहर इंतजार कराने और कुत्ता छोड़ने के मामले को गलत बताते हुए कहा कि उस दिन उनकी तबियत खराब थी जिस वजह से घर का मेन गेट देरी से खुला, और जहाँ तक कुत्ता छोड़ने की बात है तो वह छोटे बच्चे है, वह तो बस घर मे घूम रहे थे, उसे बढ़ा चढ़ा कर बताया जा रहा है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:ed raid dhanbaddhanbad ed raided raid dhanbad newsed raid in dhanbaded raid drama dhanbaded raid in dhanbad mladhanbad ed raid coal businessed raid in dhanbad binnu sardardhanbad it raided raids at many places in dhanbaded raids on 5 locations in dhanbaddhanbad tax raided raids in dhanbad and hazaribaghit raid in dhanbadcbi raid in dhanbaded raid in dhanbad & hazaribagh in sand mining casedhanbad businessman raidincome tax raid in dhanbaded raided operation dhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.