✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

10 मई तक झारखंड में बारिश से राहत नहीं, आज इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 6, 2026, 7:50:51 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले 1 सप्ताह से हो रही बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो चुका है, जहां तापमान में गिरावट की वजह से काफी हद तक गर्मी से लोगों को राहत मिली है. वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 10 मई तक झारखंड के लोगों को बारिश और तेज हवाओं से राहत नहीं मिलेगी.आज बुधवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है.वहीं आज तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.

 आज इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट

आज सुबह से ही कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं, वहीं दोपहर और शाम के समय तेज बारिश की संभावना है. आज खास तौर पर झारखंड के देवघर, दुमका, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा जिलों में आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना है.इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है, जिसे देखते हुए खास तौर पर किसानों को सलाह दी गई है कि वे खेतों में जाने से बचें.

कुछ जगह लोगों को परेशान कर सकती है उमस वाली गर्मी

हालांकि कुछ जिलों में उमस भरी गर्मी भी लोगों को परेशान कर सकती है.बादल छाए रहने की वजह से और बारिश न होने पर कुछ क्षेत्रों में गर्मी महसूस होगी.मौसम विभाग का कहना है कि 10 मई तक झारखंड के मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहेगा, हालांकि मौसम में बदलाव की संभावना बनी रहेगी.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जा सकता है.

Tags:Weather JharkhandJharkhand Weather TodayToday Weather UpdateIMD Alert JharkhandRain in JharkhandThunderstorm in JharkhandLightning AlertJharkhand Weather ForecastJamshedpur WeatherRanchi WeatherDhanbad WeatherBokaro WeatherSevere Weather AlertMay Weather Forecast Jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.