✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में No Fuel! पेट्रोल-डीजल का संकट गहराया, कई पंपों पर लगे बोर्ड से लोगों में बढ़ी बेचैनी

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 15, 2026, 1:42:47 PM

रांची (RANCHI): राजधानी में पेट्रोल और डीजल को लेकर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. ईंधन की कमी और बढ़ती कीमतों ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है. शुक्रवार को शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिली, जहां लोग सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी गाड़ियों में तेल भरवाने का इंतजार करते नजर आए.

शहर के कई पेट्रोल पंपों पर स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि वहां “सॉरी, पेट्रोल-डीजल उपलब्ध नहीं है” के बोर्ड लगा दिए गए. कुछ पंपों को बैरिकेडिंग कर पूरी तरह बंद करना पड़ा. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में पड़ताल के दौरान सामने आया कि तेल कंपनियों से सप्लाई प्रभावित होने के कारण करीब 80 से 85 प्रतिशत पेट्रोल पंपों का स्टॉक लगभग खत्म हो चुका है. जहां थोड़ी बहुत उपलब्धता बची है, वहां भी सीमित मात्रा में ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है.

इस बीच ईंधन की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है. डीजल की कीमत जहां 92 रुपए 62 पैसे से बढ़कर 95 रुपए 74 पैसे प्रति लीटर पहुंच गई है, वहीं पेट्रोल अब 97 रुपए 86 पैसे की जगह 100 रुपए 82 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है. लगभग तीन रुपए की बढ़ोतरी से आम लोगों के बजट पर सीधा असर पड़ा है. कीमतों में उछाल और सप्लाई संकट की खबर फैलते ही शहर में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई. वाहन चालक अपनी टंकियां फुल कराने के लिए पेट्रोल पंपों की ओर दौड़ पड़े. कई जगहों पर जल्दबाजी के कारण धक्का-मुक्की और अव्यवस्था भी देखने को मिली.

Tags:No Fuel in Ranchifuel crisisfuel pricefuel price hikepetrol pricepetrol crisispetrol crisis in ranchipetrol crisis in jharkhandfuel crisis in jharkhandfuel crisis in ranchilatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.