✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नीति आयोग के सदस्य का रांची दौरा, ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि तकनीक का लिया जायजा

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:46:43 PM

रांची(RANCHI): भारत सरकार के नीति आयोग की टीम बुधवार को अहले सुबह राजधानी रांची के कांके प्रखंड के पिठौरिया और इचापीड़ी पंचायत पहुंची. इस दौरान भारत सरकार के नीति आयोग के वाइस चेयरमैन सुमन कुमार बेरी और उनके निजी सचिव अमित वर्मा ने अपनी टीम के साथ पिथोरिया स्थित प्राथिमिक स्वास्थ्य केंद्र और इचापीड़ी पंचायत के खेतों पर लगे ड्रिप इरिगेशन का निरीक्षण किया. मौके पर आयोग के वाईस चेयरमैन सुमन कुमार बेरी की टीम ने पिठोरिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाई को लम्बे समय तक मानक तापमान में रखने के लिए नए कोल्ड चेन सेंटर का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण में सिविल सर्जन रांची ने कोल्ड चेन के उपयोग के बारे मे बताया, साथ ही नीति आयोग के टीम ने आयुष चिकित्सा के बारे में जानकारी प्राप्त की.

किसानों की समस्याओं को भी टीम ने सुना

वहीं आयोग की टीम ने इचापीड़ी पंचायत के किसानों के खेतों पर लगे सब्जियों का निरीक्षण किया और खेतों पर मौजूद किसानों से भी बातें कर उनके द्वारा खेती करने के तरीके को जाना और साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना. केंद्र के सदस्यों के आने से किसान काफी उत्साहित हैं. उन्हें लगता है कि उनके नुकसान हुए फसलों पर भरपाई मिल पाएगी.

रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची  

Tags:niti aayogsdg index niti aayogniti aayog upscniti aayog in englishwhat is niti aayogindia and niti aayogniti aayog higher educationfunction of niti aayogniti aayog drishti iasniti aayog on educationniti aayog report on educationniti aayog team visit ranchiniti ayaog team in jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.