✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

निशिकांत दुबे का हो रहा है भारी विरोध,देवघर के टावर चौक पर पुतला दहन लगातार जारी

BY -
Prerna
Prerna
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:06:29 AM

देवघर(DEWGHAR):-देवघर में भाजपा के समीक्षा बैठक के दौरान सोमवार को सांसद निशिकांत दुबे समर्थक और विधायक नारायण दास समर्थकों के बीच हंगामा,गाली गलौज और मारपीट का मामला थमने का नाम नही ले रहा है. कल देवघर विधायक नारायण दास के साथ हुए अभद्र व्यवहार के बाद से ही देवघर का माहौल गर्म है. नारायण दास के समर्थन में दलित हरिजन,आदिवासी, पिछड़ा वर्ग एकजुट होकर निशिकांत दुबे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।कल से ही भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का पुतला दहन कार्यक्रम जारी है. 

आज दलित समाज द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय और महामंत्री आदित्य साहू की मौजूदगी में आयोजित लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक के बीच देवघर विधायक नारायण दास पर अभद्र व्यवहार सांसद निशिकांत दुबे के समर्थकों द्वारा किए जाने के बाद नारायण दास के पक्ष में दलित एक जुट हो गए हैं.कल शाम को टावर चौक पर पिछड़ा,आदिवासी, दलित द्वारा सांसद निशिकांत दुबे का पुतला दहन किया गया था. आज सिर्फ दलित समाज द्वारा निशिकांत दुबे के विरोध में अंबेडकर चौक से टावर चौक तक आक्रोश रैली निकाली गई.इस दौरान निशिकांत दुबे का खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।टावर चौक पर निशिकांत दुबे का पुतला दहन किया गया।पुतला दहन से पहले सांसद के पुतला को चप्पलों से पीटा गया. दलित समाज के लोगो ने सांसद पर दलित विरोधी कार्य करने का आरोप लगाया गया है. जिस तरह से भाजपा के भीतर खाने का माहौल बन गया है वह पार्टी के लिए अच्छा नही माना जा रहा है. सांसद या विधायक हो पार्टी में किसकी पकड़ मजबूत है वह कुछ दिन में पता चल जाएगा।अब पार्टी आलाकमान पर निर्भर है कि वह किसके पक्ष में है.

Tags:BJPnishikant dubeybjp mp nishikant dubeynishikant dubey latest newsnishikant dubey newsmahua moitra vs nishikant dubeymahua moitra on nishikant dubeynishikant dubey in parliamentnishikant dubey vs mahua moitranishikant dubey on rahul gandhinishikant dubey in parliament todaynishikant dubey speechnishikant dubey news todayoppositionnishikant dubey on mahua moitranishikant dubey attack on congress

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.