✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Niraj Singh Murder Case: झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह जमानत को पहुंचे हाई कोर्ट 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: September 5, 2024,
Updated: 8:50 PM

धनबाद(DHANBAD) : झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह ने हाई कोर्ट से एक बार फिर जमानत मांगी है. पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के मामले में 7 साल से भी अधिक समय से जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक पांचवीं बार झारखंड उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है. अधिवक्ता के माध्यम से उन्होंने जमानत की अर्जी लगाई है. मामला  सूचीबद्ध होने के बाद इस पर सुनवाई हो सकती है. इस मामले में हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एक अन्य आरोपी जैनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था. इस मामले में एक अन्य आरोपी रिंकू सिंह अभी जमानत पर है.  

हालांकि रिंकू सिंह का बेलबॉन्ड न्यायालय ने खारिज कर उसके खिलाफ वारंट जारी किया है. सेशन कोर्ट में भी अभी हाल ही में संजीव सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. बता दें कि धनबाद के पूर्व डिप्टी  मेयर और कांग्रेस नेता नीरज सिंह और उनके तीन समर्थकों को 21 मार्च 2017 की शाम गोलियों से भून दिया गया था. यह हमला उस वक्त हुआ था, जब नीरज सिंह अपनी गाड़ी से स्टील गेट स्थित रघुकुल अपने आवास जा रहे थे. 

नीरज सिंह की गाड़ी जैसे ही स्टील गेट पहुंचकर ब्रेकर पर धीमी हुई, हमलावरों ने तीन तरफ से घेर कर गोलियां बरसानी शुरू कर दी. जब तक नीरज सिंह कुछ समझ पाते, हमलावरों ने उन पर गोलियों की बरसात कर दी. कहा तो यह भी जाता है कि इस हत्याकांड में 100 राउंड से अधिक फायरिंग की गई थी. इस हमला कांड में नीरज सिंह के अलावा उनके निजी बॉडीगार्ड मुन्ना तिवारी, चालक और समर्थक अशोक यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. 

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadSnjeev SinghJailHighcourtBail

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.