✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

21 बड़े नक्सली मामलों की जांच करेगी एनआईए, झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सौंपा लिस्ट

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:03:11 PM

रांची (RANCHI) : झारखंड पुलिस मुख्यालाय की ओर से एनआईए को 21 बड़े नक्सली मामलों की लिस्ट सौपी गई है. अब एनआईए इन मामलों की जांच करेगी. इसके अलावा माओवादियों के धन और राशन मुहैया कराने वालों पर विशेष निगरानी एनआईए की तरफ से रखी जाएगी. इसके अलावा नक्सलियों को अवैध हथियार और कारतूस सप्लाई किए जाने के मामले में भी एनआईआए जांच करेगी. अब तक एनआईए ने भाकपा माओवादी संगठन के छह बड़े नेताओं की संपत्ति जब्त की है, जबकि झारखंड पुलिस ने 28 बड़े नक्सलियों की करीब आठ करोड़ की चल-अचल संपत्ति जब्त कर ली है.

इन मामलों की जांच करेगी एनआईए

  1. लातेहार जिले केगारू थाना क्षेत्र स्थित रूप पंचायत के जंगल में माओवादियों की मौजूदगी मामले की जांच.
  2. माओवादियों और अपराधियों को अवैध तरीके से हथियार व सुरक्षा बलों की कारतूस की सप्लाई कामामला.
  3. चाईबासा जिले केटोकलो थाना क्षेत्र स्थित लांजी गांव में आईडी विस्फोट में तीन जवानों के शहीद होने का मामला.
  4. लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में 22 नवंबर 2019 को चार पुलिसकर्मियों की हत्या कामामला.
  5. सरायकेला- खरसावां केकुकरूहाट बाजार में पुलिस बल पर हमला कर पांच पुलिसकर्मियों की हत्या करने का मामला
  6. लातेहार जिले केबालूमाथ थाना क्षेत्र में नक्सलियों के जर्मन मेड हथियार बरामद होने का मामला.
  7. टीपीसी नक्सलियों द्वारा झारखंड और बिहार में लेवी वसूलने कामामला.
  8. गिरिडीह के मधुवन थाना क्षेत्र मेंपकड़े गए 16 नक्सलियों की निशानदेही पर 1125 आधार कार्ड, 160 एटीएम और 200 बैंकअकाउंट बरामदगी का मामला.
  9. भाकपा माओवादी नक्सली की निशानदेही पर 5 मार्च 2018 को गिरिडीह केडुमरी थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में हथियार और नक्सली साहित्य बरामदगी का मामला.
  10. गिरिडीह केडुमरी थाना क्षेत्र में लेवी के 6 लाख रुपये के साथ नक्सली मनोज कुमार की गिरफ्तारी का मामला.
  11. लोहरदगा के बुलबुल जंगल से भारी मात्रा में हथियार बरामदगी कामामला.
  12. चतरा पुलिस द्वारा कुख्यात टीपीसी उग्रवादी कमलेश गंझू की 14 अप्रैल 2017 को 36 लाख रुपये, एक एके-47, एक पिस्तौल और 56 गोली के साथ गिरफ्तारी कामामला.
Tags:NIA will investigate21 major Naxalite caseslist handed over fromJharkhand Police Headquartersjharkhand trending newsjharkhand policejharkhand breakingNational Investigation Agency

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.