✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

KHUNTI:  संजय मुंडा के घर एनआईए की छापेमारी, क्या है मामला, जानिए

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:16:44 AM

खूंटी (KHUNTI):  खूंटी में एनआईए की टीम तिरला स्थित संजय मुंडा नामक एक शख्स के घर पर छापामारी कर रही है. एनआईए की यह कार्रवाई  बुधवार अहले सुबह से ही चल रही है. एनआईए की यह कार्रवाई किस मामले को लेकर चल रही है, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है. जानकारी के अनुसार नक्सली गतिविधि में शामिल होने के शक को लेकर संजय मुंडा के घर पर एनआईए की छापेमारी चल रही है. वहीं छापामारी के दौरान संजय मुंडा के घर के बाहर पुलिस के जवान की भी तैनाती की गई है.

यह भी पढ़ें:

प्रोफेसर के अपहरण मामले में बीआईटी कर्मी ही निकला मास्टरमाइंड, जानिये धराए तीन लोगों ने पुलिस के समक्ष क्या उगला

कौन है संजय मुंडा

जानकारी के अनुसार संजय मुंडा मूल रूप से तमाड़ क्षेत्र के स्थाई निवासी है. जो लगभग एक दशक पहले से खूंटी के तिरला में मकान बनाकर अपने परिवार के साथ रह रह थे. संजय मुंडा पूर्व विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड के आरोपी पूर्व मंत्री राजा पीटर की पत्नी आरती जायसवाल द्वारा तिरला गांव में संचालित संजीवनी ग्राम ट्रस्ट में काम करते थे. लेकिन कुछ वर्षों से संजीवनी ग्राम ट्रस्ट के कार्य बंद है. संजय मुंडा के घर में किस लिए छापामारी हो रही है, इसके बारे में कोई कुछ बता नहीं रहा है.

रिपोर्ट: मुज्जफऱ हुसैन, खूंटी

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.