✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रविंद्र गंझू के सहयोगी राजू कुमार से दूसरी बार पूछताछ करने की तैयारी में एनआईए, काली कमाई को सफेद करने का है आरोप

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:54:05 PM

रांची (RANCHI) : भाकपा माओवादी संगठन के रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू के सहयोगी राजू कुमार से एनआईए दूसरी बार पूछताछ करने की तैयारी में है. सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय जांच एजेंसी राजू कुमार को चार दिनों की रिमांड पर लेकर सवाल जवाब करेगी. बता दें कि राजू कुमार पर आरोप है कि वह रविंद्र गंझू के सारे पैसे को अलग-अलग व्यवसाय में लगाता है. राजू कुमार गिरफ्तारी 6 जुलाई को लोहरदगा से हुई थी. 

काली कमाई को सफेद करने का है आरोप

बता दें कि 15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू का सहयोगी नक्सली राजू कुमार को 7 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था. एनआईए पिछले 6 महीने से आरोपी की तलाश कर रही थी पर वो फरार चल रहा था. इसी बीच एनआईए ने राजू के अलग-अलग छह स्थानों पर छापेमारी की थी. छापेमारी में राजू के ईटा भट्ठा से एक पिस्टल, जमीन के कागजात, बैंक पासबुक और अन्य सामान बरामद किए गए थे. जिसके बाद एनआईए ने राजू को समन भेजा था लेकिन राजू लगातार फरार चल रहा था. इसी बीच गुप्त सूचना पर एनआईए की टीम ने राजू को गिरफ्तार कर लिया था औऱ उसे अपने साथ रांची ले आई थी. फिलहाल एनआईए की टीम राजू कुमार से रिमांड में यह पता करेगा की नक्सली संगठन का पैसा व्यवसाय में लगाने और नक्सलियों की काली कमाई को वह कैसे सफेद करता था.  

 

Tags:NIA preparingto interrogate Ravindra Ganjhu'sassociate Raju Kumarfor the second timeaccused of convertingblack money into whiteरविंद्र गंझू के सहयोगी राजू कुमारराजू कुमार से दूसरी बार पूछताछ करने की तैयारी में एनआईए

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.