✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

26 अगस्त को शेल कंपनी मामले की अगली सुनवाई, पढ़िए आज क्या हुआ

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 9:23:18 AM

रांची(RANCHI): झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court ) में शेल कंपनी और माइनिंग लीज मामले की सुनवाई शुक्रवार को हुई. जिसके बाद सुनवाई की अगली तारीख 26 अगस्त मुकर्रर की गई. दरअसल, कोर्ट में कहा गया कि इस केस से जुड़े एक वरीय अधिवक्ता कोरोना संक्रमित हैं, जिसके बाद उन्होंने कोर्ट से आग्रह किया कि मामले की सुनवाई किसी और दिन की जाए.

आग्रह को कोर्ट ने स्वीकार करते हुए सुनवाई की अगली तारीख 26 अगस्त मुकर्रर की. आपको बता दें कि हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन (Dr. Ravi Ranjan) और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ( Sujit Narayan Prasad ) की अदालत में सुनवाई हुई.

बसंत सोरेन को जारी हुआ था नोटिस

दरअसल, पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जेएमएएम विधायक बसंत सोरेन को नोटिस जारी किया है. उनके अलावा अदालत ने जेएमएम पार्टी से निष्कासित किए गए रवि केजरीवाल को भी नोटिस भेजा था. कोर्ट ने कहा था कि सभी को डीसी के माध्यम से एफिडेविट दायर करना है.  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.