✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नवविवाहिता की पीट-पीट कर हत्या, ससुराल वाले फरार- जानिये पूरा मामला

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 3:09:54 AM

पलामू(PALAMU): जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दरूआ गांव में बीती रात नवविवाहिता रोमी देवी की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद से महिला के ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं.  सूचना मिलने पर हुसैनाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में  कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भेज दिया है. मामले की छानबीन में पुलिस जुटी हुई है. घटना के पीछे दहेज का मामला सामने आ रहा है. इस संबंध में मृतका के पिता बिरबल सिंह के द्वारा हुसैनाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है.

मई 2022 में हुई थी शादी

रोमी देवी की शादी इसी साल 14 जुलाई को हुई थी. इसका मायका हैदरनगर थाना क्षेत्र के तेंदुआ कला में है. पिता बिरबल के अनुसार रोमी की शादी हुसैनाबाद के दरूआ में शंकर सिंह के पुत्र संजीत सिंह के साथ की गई थी. शादी के समय जमीन बेचकर कुल 8 लाख रुपए दान-दहेज के रूप में दिए गए थे. शादी के बाद ससुराल वाले रोमी को मायका से और पैसे लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे. पिता का कहना है कि ससुराल वालों की प्रताड़ना की सूचना मिलने पर 75 हजार रुपए और कर्ज लेकर रोमी के पति को दिया गया था. बावजूद उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया.

भाभी से अवैध संबंध का आरोप

रोमी के पिता बिरबल ने कहा है कि उसके दामाद संजीत सिंह का अवैध संबंध उसकी भाभी पूजा देवी के साथ चल रहा था. इसकी सूचना उसकी पुत्री ने पूर्व में दी थी. इसी कारण 15 सितंबर की रात रोमी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. इस हत्याकांड में रोमी के पति, ससुर के अलावा सास परवतिया देवी, मनीष सिंह एवं उसकी पत्नी पूजा देवी को भी आरोपी बनाया गया है. आवेदन में रोमी की हत्या पीट-पीट कर और गला दबाकर करने का आरोप लगाया गया है.

रिपोर्ट: जफर हुसैन, पलामू   

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.