✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नई-नई बहाली से खुश शिक्षकों की टोली पहुंची सीएम आवास, जानिये हेमंत सोरेन क्या बोले

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:36:56 AM

रांची (RANCHI): अनुसूचित क्षेत्र में नियुक्त माध्यमिक शिक्षकों की टोली आज हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंची। सीएम को फूलों से लाद दिया। उनके जयकारे लगाए। मौके पर सीएम ने कहा कि  राज्य का मुखिया होने के नाते हम एक ओर राज्य को बेहतर दिशा देने का काम कर रहे हैं, वहीं व्यवस्था में वर्षों से चली आ रही खामियों को दूर करने का प्रयास भी लगातार जारी है. सीएम ने कहा कि पूर्व सरकारों की गलत नीतियों का खामियाजा राज्यवासियों को भुगतना पड़ा है. उन्हें इस वजह से लंबा संघर्ष करना पड़ा, लेकिन हमारी सरकार अब सिस्टम को सुव्यवस्थित कर रही है, ताकि आपकी समस्याओं का समाधान निकल सके. 

आपकी परेशानी देखकर मैं भी परेशान रहा 

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षकों से कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी आप परेशान रहे. आपका मामला सर्वोच्च न्यायलय तक चला गया. आप लगातार संघर्ष करते रहे. आपकी परेशानियों को देखकर मैं भी लगातार परेशान रहा. ऐसे में आपकी समस्या का समाधान कैसे निकले, इसके लिए मैं हमेशा प्रयत्नशील रहा. अब जब आप सरकार के अंग के रूप में योगदान देंगे तो आपको जितनी खुशी हो रही है, उतना ही खुश मैं भी हूं. नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं हो, इसे हमारी सरकार हर हाल में सुनिश्चित करेगी.

 सरकार के अंग के रुप में काम करने वालों को मिलेगा हक-अधिकार 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के अंग के रूप में काम करने वालों को उनका उचित हक और अधिकार मिले, यह सरकार की विशेष प्राथमिकताओं में शामिल है. जो भी सरकार की व्यवस्था से जुड़कर काम कर रहे है, उनकी मांगों और समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, राज्य में विकास की गति को तेज किया जा सकता है. अभी भी कई चुनौतियां है, जिसे दूर करने की दिशा में सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है.

 कोर्ट-कचहरी में अब सरकार के पक्ष में आ रहे हैं फैसले 

अलग राज्य बनने के बाद से ही सरकार द्वारा बनाई गई कई नीतियों का मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंचता रहा. अदालतों में सरकार को इन नीतियों की खामियों का खामियाजा भुगतना पड़ा, इन मामलों में अदालतों के फैसले सरकार के पक्ष में नहीं आए. लेकिन, हमारी सरकार आने के बाद अब हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर मुकदमों में सरकार के पक्ष में फैसले आ रहे है. इसी का नतीजा है कि हमारी नीतियों का राज्यवासियों को सीधा फायदा मिल रहा है. मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, जोबा मांझी, सत्यानंद भोक्ता तथा विधायक  उमाशंकर अकेला, विधायक वैद्यनाथ राम एवं  रामचंद्र सिंह मौजूद थे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.